Move to Jagran APP

Jharkhand: रांची में रेलवे कर्मचारी की कोरोना से मौत, 12 दिनों से चल रहा था इलाज

Jharkhand News रांची मंडल रेल कार्यालय में कार्मिक विभाग में तैनात एक कर्मचारी की कोविड-19 से मौत हो गई। 12 दिनों तक उनका इलाज राज हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनकी कोरोना से मौत हो गई। वह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।

By Vikram GiriEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 11:18 AM (IST)
Jharkhand: रांची में रेलवे कर्मचारी की कोरोना से मौत, 12 दिनों से चल रहा था इलाज
Jharkhand: रांची में रेलवे कर्मचारी की कोरोना से मौत। जागरण

रांची, जासं । Jharkhand News, Railway Staff Died From Corona रांची मंडल रेल कार्यालय में कार्मिक विभाग में तैनात एक कर्मचारी की कोविड-19 से मौत हो गई। 12 दिनों तक उनका इलाज राज हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी कोरोना से मौत हो गई। वह कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज सिंह ने इसकी पुष्टि कर दी है। बताते हैं कि 4 दिन पहले ही हार्ट अटैक होने की वजह से सदर अस्पताल में कर्मचारी की मां का निधन हुआ था।

loksabha election banner

कार्मिक विभाग में कोविड-19 से कर्मचारी की मौत के बाद लोग चिंतित हो गए हैं। कार्मिक विभाग में कोविड-19 बढ़ रहा है। एक महीना पहले इंजीनियरिंग विभाग के एक इंजीनियर का भी कोविड-19 से निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले रेल मंडल कार्यालय के कई कर्मचारी कोविड-19 से पीड़ित पाए गए थे। इसके बाद कार्यालय को एक दिन के लिए बंद किया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि कार्मिक विभाग में कर्मचारियों के बैठने की जगह की कमी है। पूरे मंडल के कर्मचारियों का यहां आना जाना लगा रहता है। कई बार रेल प्रशासन से जगह की मांग की जा चुकी है। लेकिन कार्यालय के लिए बड़ी जगह उपलब्ध नहीं कराई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.