Move to Jagran APP

Indian Railway/ IRCTC: अब दूसरों राज्यों से वापसी पर होम क्वारंटाइन नहीं होंगे रेलकर्मी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

अब अन्य प्रदेश से ड्यूटी पर लौटने के बाद रेल कíमयों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। राची रेल मंडल के काíमक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल काíमक अधिकारी

By Edited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 09:50 AM (IST)
अब दूसरों राज्यों से वापसी पर होम क्वारंटाइन नहीं होंगे रेलकर्मी। जागरण

रांची (मुजतबा हैदर रिजवी) । अब अन्य प्रदेश से ड्यूटी पर लौटने के बाद रेल कíमयों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। राची रेल मंडल के काíमक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल काíमक अधिकारी ने राची डिवीजन की सभी शाखा को इस संबंध में आदेश जारी कर बताया है कि अब प्रदेश से बाहर से आने वाले रेल कíमयों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। यही नहीं, सभी अधिकारियों को अब सभी कार्य दिवस पर ऑफिस आने के भी निर्देश दिए गए हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि कोरोना काल में प्रदेश से बाहर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद बाहर छुट्टी पर जाने वाले रेल अधिकारी और कर्मचारी जब भी राची रेल डिवीजन लौटते थे तो उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाता था। इसके लिए उन्हें 14 दिनों की छुट्टी लेनी पड़ती थी। यह व्यवस्था अभी लागू थी। रेलवे मेंस काग्रेस ने इसका विरोध किया और रेलवे के अधिकारियों को पत्र लिखकर बताया कि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। राज्य सरकार ने अनलॉक की इस प्रक्रिया में काफी छूट दे दी है। ट्रेन चलने लगी हैं। बसें चल रही हैं।

इसलिए कर्मचारियों को क्वारंटाइन करने के नियम से छूट दी जाए। इसके बाद रेलवे बोर्ड के निर्देश पर राची रेल मंडल के काíमक विभाग ने यह आदेश जारी किया है। राची रेल मंडल के रेलवे मेंस काग्रेस के मंडल संयोजक नित्या लाल कुमार ने कहा कि क्वारंटाइन से छूट मिलने से कर्मचारी खुश हैं। रेलवे के दफ्तरों में अब 100 फीसद अटेंडेंस कोरोना महामारी के काल में रेलवे ने दफ्तरों में 50 फीसद उपस्थिति का निर्देश जारी किया था। यानी अगर किसी दफ्तर में 10 कर्मचारी हैं तो रोटेशन के आधार पर पाच कर्मचारी आते थे। लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने सौ फीसद उपस्थिति का निर्देश जारी किया है। यानी जितने कर्मचारी वहा तैनात हैं, वह सभी अपनी ड्यूटी पर आएंगे। अब सौ फीसद अटेंडेंस होने के निर्देश से शत प्रतिशत काम होगा। रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.