Indian Railway: माल ढुलाई बढ़ाएगा रेलवे का सुगम एप, डाउनलोड कराने के लिए रांची रेल मंडल में चलेगा अभियान
रेलवे ने माल ढुलाई बढ़ाने के लिए सुगम एप लांच किया है। यह रेलवे के जरिए माल ढुलाई कराने वाले कारोबारियों को एक साथ सारी जानकारी देता है। एप डाउनलोड करने के बाद कारोबारियों की सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। एप से कारोबारी यह जान सकेंगे कि...
रांची (मुजतबा हैदर रिजवी) । रेलवे ने माल ढुलाई बढ़ाने के लिए सुगम एप लांच किया है। यह रेलवे के जरिए माल ढुलाई कराने वाले कारोबारियों को एक साथ सारी जानकारी देता है। एप डाउनलोड करने के बाद कारोबारियों की सारी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। एप से कारोबारी यह जान सकेंगे कि उन्होंने जो माल बुक किया है, वह अभी कहां पहुंचा है और मंजिल तक कब पहुंचेगा।
रेलवे ने रांची मंडल के सभी कारोबारियों को वेबीनार के जरिए सुगम एप की जानकारी साझा की है। रेल अधिकारियों ने सभी कारोबारियों से यह एप डाउनलोड करने को कहा है। रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह इस एप को रांची रेल मंडल में ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड कराएं। अधिकारियों ने अभियान चलाकर एप को डाउनलोड कराने की रणनीति तैयार की है। जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
एप के जरिए अपना भाड़ा जोड़ घटा सकते हैं व्यापारी
एप के जरिए कारोबारी अपना रेल भाड़ा का जोड़-घटाव कर सकते हैं। इसके लिए कारोबारी को फ्रेट कैलकुलेटर पर जाना होगा। फ्रेट कैलकुलेटर पर क्लिक करने के बाद कारोबारी से जानकारी मांगी जाएगी कि उन्हेंं किस स्टेशन से किस स्टेशन के बीच माल पहुंचाना है। उनके माल का प्रकार क्या है और वह मालगाड़ी के किस तरह के वैगन में माल ले जाना चाहते हैं। जानकारी अपडेट करते ही फ्रेट कैलकुलेटर पूरा भाड़ा जोड़ घटा कर कारोबारी के सामने पेश कर देगा।
विभिन्न स्टेशनों के बीच माल ढुलाई की दर भी
इसके अलावा फ्रेट रेट्स के आप्शन पर क्लिक करने पर विभिन्न स्टेशनों के बीच भाड़े की दर क्या है, इसकी जानकारी मिल जाएगी। रेलवे ने अलग-अलग वस्तुओं के लिए भाड़े की अलग-अलग दर निर्धारित की है। गैस, अल्कोहल, पेट्रोल-डीजल, कोयला, खाद्य सामग्री सबके लिए अलग दर तय है।
रेल टॢमनल के बारे में भी पूरी जानकारी
यह एप टॢमनल के बारे में भी पूरी जानकारी देता है। इसके जरिए यह पता लग जाता है कि मंडल में कहां-कहां फ्रेट टॢमनल बनाए गए हैं,जहां उनका सामान लोड होगा और अनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा प्राइवेट टॢमनल और रेलवे के टॢमनल के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। टॢमनल में क्या-क्या सुविधाएं हैं, वहां कितने लेबर मौजूद हैं, लेबर की मजदूरी क्या है, इस बारे में भी पूरी जानकारी इस ऐप से मिल जाती है। यही नहीं, एप के जरिए कारोबारी लेबर की बुकिंग भी कर सकते हैं। उन्हेंं बताना होगा कि कितने बजे से कितने बजे तक कितने घंटे के लिए लेबर चाहिए।
अपने माल के लिए भी ले सकते हैं पूरी जानकारी
कारोबारी इस एप के जरिए अपने माल को ट्रैक कर सकते हैं। उन्होंने जो माल बुक कराया है वह अभी कहां पहुंचा है, मंजिल तक कब पहुंचेगा, इस बारे में भी यह एप पूरी जानकारी देता है। एप पर मौजूद रूट इनफार्मेशन आइकान पर क्लिक करने से यह पता चल जाता है कि कारोबारी का बुक किया हुआ माल किस रूट से मंजिल तक जाएगा। इसके बारे में भी पूरी जानकारी एप देता है।