Move to Jagran APP

नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

Indian Railways. नई दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी एक्सप्रेस में शुक्रवार को एसी खराब हो गया। इस वजह से यात्रियों ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 02 Jun 2019 11:42 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 11:43 AM (IST)
नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा
नई दिल्ली से रांची आ रही राजधानी एक्सप्रेस का एसी खराब, यात्रियों ने किया हंगामा

रांची, जागरण संवाददाता। शुक्रवार को नई दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के अनुसार पहले ट्रेन की एसी खराब हुई, फिर यात्रियों को खराब भोजन परोसा गया। नई दिल्ली से ट्रेन खुलने के कुछ देर बाद ही ट्रेन का एसी खराब हो गया। इसके कारण लोग गर्मी से परेशान हो गए। पंखे की हवा ने थोड़ी राहत दी। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि चार घंटे तक एसी के काम नहीं करने पर काफी परेशानी हुई।

loksabha election banner

प्रीमियम ट्रेनों में ये हालात हैं तो सामान्य ट्रेनों में यात्रियों को क्या सुविधा मिलती होगी। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि ट्रेन में पैंट्री के माध्यम से जो भोजन परोसा गया, वह भी खराब था। भोजन का पैकेट खोलते ही उसमें से दुर्गंध आ रही थी। यात्रियों ने पैंट्री कार के कर्मी को जमकर खरी-खोटी सुनाई, फिर भोजन का पैकेट वापस कर दिया। कहा, राजधानी एक्सप्रेस में यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं। फिर भी रेलवे अधिकारी आइआरसीटीसी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

कानपुर पहुंचने के बाद एसी की कराई गई मरम्मत

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने यह भी बताया कि कानपुर पहुंचने के बाद एसी की मरम्मत कराई गई, फिर भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। किसी प्रकार वे पंखे की हवा के सहारे रांची पहुंचे। ट्रेन के बी-7 कोच का एसी खराब था। ट्रेन रांची पहुंची तो एसी की मरम्मत कराई गई। यात्रियों को खराब भोजन परोसने के मामले में आरसीटीसी के अधिकारी को सूचना दे दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। -नीरज कुमार, सीपीआरओ, रांची रेल मंडल।

राजधानी एक्सप्रेस से जुड़े घटनाक्रम

09 मई 2018 : सफर के 45 मिनट बाद दिया गया था बेडरोल। ट्रेन में पानी भी नहीं था।

10 मई 2017 : यात्रियों को नहीं परोसा गया था खाना।

13 मई 2017 : ट्रेन में यात्रियों को नहीं परोसा गया ता खाना।

15 मई 2017 : यात्रियों को परोसा गया था बदबूदार भोजन। कानपुर के समीप यात्रियों ने किया था हंगामा।

28 मई 2017 : यात्रियों को परोसी गई थी खïट्टी दाल।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.