यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandi Jharkhand Visit: 13 मई से पहले राहुल गांधी का झारखंड दौरा, कांग्रेस ने शुरू की जरूरी तैयारियां
13 मई से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड में प्रचार करने के लिए आएंगे। इसे देखते हुए ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। Rahul Gandi Jharkhand Visit: लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में पहले फेज का मतदान 13 मई को चार क्षेत्रों-पलामू, खूंटी, लोहरदगा और सिंहभूम में होगा। इन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है।
इसे देखते हुए एनडीए और आईएनडीआईए के नेता अपने-अपने राष्ट्रीय नेताओं का कार्यक्रम बनाने में जुट गए हैं। 13 मई से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड में प्रचार करने आएंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश
इस लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला जिले के बसिया में जनसभा के लिए स्थल निरीक्षण किया और प्रस्तावित रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया।
स्थल निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
निरीक्षण स्थल पर ये लोग थे शामिल
युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है। रैली स्थल निरीक्षण के दौरान अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, मानस सिन्हा गुमला जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन बरवा सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।
ये भी पढे़ं-
