लोअर चुटिया में नारियल के छिलके और फूस से बनेगा पंडाल
रांची : दुर्गा पूजा शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। दुर्गा पूजा शुरू होते ही
रांची : दुर्गा पूजा शुरू होने में अब एक माह से भी कम समय बचा है। दुर्गा पूजा शुरू होते ही शहरवासी मां दुर्गा की भक्ति में डूब जाएंगे। बहरहाल शहर में पूजा की तैयारी जोरशोर से हो रही है। नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, लोअर चुटिया का पूजा पंडाल भक्तों के लिए खास होगा। पूजा पंडाल के लिए
लोअर चुटिया महादेव मंडा मैदान में 17 सितंबर को ही भूमि पूजन हुआ। गोस्वामी टेंट हाउस गिरिडीह के 25 कारीगरों के टीम 20 से दिन-रात मेहनत कर पंडाल तैयार करेंगे। 70 फीट लंबी, 60 फीट चौड़ी व 55 फीट ऊंचे पंडाल के अंदर दर्शनार्थियों को विभिन्न प्रकार की पारंपरिक झांकी देखने को मिलेगी।
पांच लाख रुपये होंगे खर्च
पंडाल निर्माण में पांच लाख रुपये खर्च होंगे। नारियल के छिलके व फूस के सहारे पंडाल में महीन कलाकृति की जाएगी। प्लाई और थर्मोकॉल भी पंडाल में इस्तेमाल होगा। पंडाल के अंदरुनी व बाहरी आवरण को रंगबिरंगी विद्युत सज्जा से रोशन किया जाएगा। पारंपरिक पंडाल दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र होगा। पूजा आयोजन में 11 लाख रुपये खर्च होगा। 14 फीट ऊंची होगी मां की प्रतिमा
पंडाल में 14 फीट ऊंची मां की आलौकिक प्रतिमा के दर्शन होंगे। हुगली से आए मूर्तिकार कार्तिक पाल 71 हजार रुपये की लागत से पारंपरिक प्रतिमा का निर्माण कर रहा है। पंडाल में मां दुर्गा के अलावा लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश भगवान के दर्शन का सौभाग्य भक्तों को प्राप्त होगा। वैदिक विधान से मां की पूजा होगी। इसके अलावा विद्युत चालित तोरण द्वार लगाया जाएगा। पूजा के दौरान महाअष्टमी के दिन 351 लीटर दूध से बनी खीर का वितरण किया जाएगा। महानवमी एवं विजयादशमी के दिन 551 किलो चावल की खिचड़ी का भोग भक्तों के बीच वितरित होगा। बच्चों के मनोरंजन लिए विभिन्न प्रकार का झूले की व्यवस्था रहेगी। मिकी माउस, जंपिंग, स्लेटर, नाव आदि झूलों का बच्चे आनंद उठाएंगे। महिलाओं के लिए मीना बाजार के अलावा खाने-पिने की भी स्टॉल लगेंगे। इन लोगों का रह रहा है योगदान
अध्यक्ष राजकुमार महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल महतो, बद्री विशाल, संयोजक रवि गोप, सह संयोजक मनोज गोप, रवींद्र प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष मदन केशरी, महामंत्री प्रमोद गोप, कोषाध्यक्ष गौतम महतो,
उपाध्यक्ष धमर्ेंद्र सोनी, श्रावण महतो, अनूप ठाकुर, धनंजय ठाकुर, आनंद केशरी, मिथिलेश गोप, भोला केसरी, राजू गोप, रवि महतो, आयुष कुमार, कमल सिंह, सुमित महतो, रामदेव लोहरा, अजीत गोप, दिलीप गोप, अनिल केशरी, महावीर रजक, राजेश सिंह, मंटू मुंडा, मंगल कुजूर, अमित साहू, गुल्लु गोप, कुणाल भोक्ता, मंत्री रवि साहू उफ टुकू, उपेंद्र सिंह, बादल कुमार, सुधीर महतो, अभिषेक केसरी, रोहन भोक्ता, सूरज केसरी, आशीष सिंह, आदित्य राज, अभय केसरी, कुलदीप लोहरा, रंजन कुमार, गोबिंदा यादव, रामावतार सोनकर, संगठन महामंत्री राजेंद्र केशरी,
संगठन मंत्री सुबोध साहू, सुमित महतो, संजय साहू, कृष्णा गोप, रितेश गोप, मुकेश महतो, रोशन कुमार, राज प्रसाद, मोहन महतो, बबलू मुंडा, सुरेश मुंडा, सूरज सिंह, सह कोषाध्यक्ष रवि प्रकाश गोप, प्रचारमंत्री विनय कुमार उर्फ सिकंदर।