Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन

अल्बर्ट एक्का गोलचक्कर तक निकाला गया विरोध मार्च सरकार के श्रम कानूनों का किया गया विरोध।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 09:32 AM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन
केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों का विरोध प्रदर्शन

अल्बर्ट एक्का गोलचक्कर तक निकाला गया विरोध मार्च

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, रांची : श्रम कानूनों व कृषि कानूनों में संशोधन तथा सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने संबंधी केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को ट्रेड यूनियन व वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला। इस मार्च में कोयला मजदूर, बैंक, बीमा, एलआइसी के कर्मचारी व असंगठित मजदूर शामिल थे। यह मार्च विभिन्न उपक्रमों से निकला व अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंच कर रांची के मुख्य मार्ग से गुजरते हुए पुन: अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंच कर प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

मार्च को संबोधित करते हुए सीटू नेता अर्णव चौधरी ने कहा कि केद्र सरकार की मनमानी मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे और यह तो आगे आने वाली लड़ाई का संकेत है। उन्होंने यह भी बताया कि आज पूरे देश मे श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ मजदूर सड़क पर हैं और आगे भी मजदूर लड़ाई तेज करेंगे। सीपीआइ के कार्यालय सचिव सह जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी को अंबानी-अडानी के लिए एक सुनहरे अवसर में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से लड़ कर मजदूरों द्वारा लिए गए अधिकारों से केंद्र सरकार उन्हें वंचित कर रही है। भाकपा के उमेश ने कहा कि देश के अंदर केंद्र सरकार के चंगुल से मजदूर-किसानों को आ•ाद कराना एक महत्वपूर्ण लड़ाई है। इसके लिए सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियन व वामदल एकजुट हैं। आज पूरे झारखंड में 60 लाख मजदूर सड़क पर हैं।

इस मार्च में अजय कुमार सिंह, उमेश न•ाीर, मेहुल मृगेंद्र, साहेब सिकंदर, फर•ाना फौरुकी, अगता पन्ना, श्यामल चक्रवर्ती, आलोका कुजूर, केवला उरांव, मनोज ठाकुर, सीपीएम के जिला सचिव सुखनाथ लोहरा, आदिवासी अधिकार मंच के प्रफुल्ल लिडा, वीणा लिडा, बीरेंद्र कुमार , सीटू के अनिर्वाण बोस, सुनील मुखर्जी समेत कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.