Move to Jagran APP

झारखंड बंद बेअसर, 540 लोगों ने दी गिरफ्तारी

झारखंड बंद के दौरान रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन कर रहे कुड़मी समाज के 540 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 11:08 AM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 06:07 PM (IST)
झारखंड बंद बेअसर, 540 लोगों ने दी गिरफ्तारी

रांची, जेएनएन। कुड़मी को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर कुड़मी विकास मोर्चा का झारखंड बंद बेसर रहा। रांची में 540 लोगों ने गिरफ्तारी दी। शहर की स्थिति पूरी तरह सामान्‍य रही। उनके प्रभाव वाले रांची के ग्रामीण इलाकों में सुबह में लोग निकले प्रदर्शन किया, फिर स्थिति सामान्‍य हो गई। जिलों में भी सिर्फ रामगढ़ में सुबह में दो घंटे एनएच जाम किया गया। घाटशिला अनुमंडल में बंद का व्यापक असर देखा गया। जबकि चाईबासा, सरायकेला, चक्रधरपुर , जमशेदपुर में बंद का कोई असर नहीं देखा गया।

loksabha election banner

सड़क पर उतरे बंद समर्थकों से बात करते पुलिस अधिकारी।

रांची मेन रोड समेत अन्य सड़कें पूरी तरह सामान्य हैं। बंद करने निकले करीब एक दर्जन समर्थकों को पुलिस ने अल्बर्ट एक्का चौक से गिरफ्तार कर लिया है। इधर, कनके चौक से भी दर्जन भर बंद समर्थकों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस प्रशाशन पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस के मुताबिक, अब तक अलग-अलग जगहों से 540 बंद समर्थक गिरफ्तार किए गए हैं। 

रामगढ़ में पटना-रांची रोड दो घंटे जाम

रामगढ़ में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में पुनः सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर सोमवार की सुबह कुड़मी विकास मोर्चा के आह्वान पर स्थानीय पटेल चौक पर कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा रामगढ़ इकाई ने फोरलेन को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। मौके पर रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सदल बल पटेल चौक पहुंचे और बंद समर्थकों को के साथ वार्ता कर जाम हटवाया।

जाम का नेतृत्व मोर्चा के केंद्रीय सचिव अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद ने किया। द्वारिका प्रसाद ने कहा कि यह हमारी संवैधानिक मांग है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जाम करने वालों में चिंतामणि पटेल, नीतीश निराला, अनिल पटेल, अशोक पटेल, गौरी शंकर, पंकज महतो, रुपेंद्र, बहादुर, छोटी, दीनानाथ, सुनील, पिंटू ,गोपाल, किशोर ,टिंकल, राजू दिनेश, सुनील, प्रभात, केशव केसरी सहित कई लोग शामिल थे।

घाटशिला में बंद असरदार

कुड़मी समाज के झारखंड बंद का घाटशिला अनुमंडल में व्यापक असर देखा गया। जबकि चाईबासा, सरायकेला, चक्रधरपुर , जमशेदपुर में बंद का कोई असर नहीं देखा गया। घाटशिला के गालूडीह क्षेत्र में व्यापक असर दिखा। इस दौरान कुड़मी आदोलनकारी मंच के सदस्यों ने सड़क पर उतरकर दुकानों को बंद कराया। आक्रोशित बंद समर्थकों ने फुटपाथ के दुकानों को उठाकर फेंक दिया। एक दुकानदार के साथ बंद करने को लेकर बकझक भी हुआ पुलिस के हस्तक्षेप से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। बंद समर्थकों ने पुलिस के सामने ही एनएच-33 पर बैठकर करीब 1 घंटे सड़क जाम कर दिया। सैकड़ों समर्थकों को गालूडीह पुलिस ने हिरासत में लिया। वहां बंद का नेतृत्व मंच के अध्यक्ष निरंजन महतो और राखो हरि महतो कर रहे थे।

कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग पर आहूत झारखंड चाकुलिया में असरदार रहा। सुबह से शहर की अधिकतर दुकाने बंद रही। कुड़मी आंदोलनकारी मंच के सदस्य हाथों में परंपरागत हथियार लेकर सड़क पर निकले तथा इक्का-दुक्का खुली हुई दुकानों को बंद करा दिया। झारखंड बंद के दौरान कुर्मी सेना के सदस्यों ने आदित्यपुर, गम्हरिया में सड़क जाम कर अपनी गिरफ्तारी दी। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नाल दोहा केसमीप बंद समर्थकों ने एक आध घटा एनएच 33 को जाम किया। बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर जाम को हटाया। जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में बंद का कोई असर नहीं दिखा। सरकारी कार्यालय मं अवकाश के कारण कार्यालय बंद रहे। एनएच 33 वाहनों की संख्या कम रही। बंद को लेकर पुलिस चौकस है। एनएच 33 की जाम करने की योजना को पुलिस द्वारा लगातार विफल किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.