Move to Jagran APP

रांची के नगड़ी में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, सड़क जाम Ranchi News

गोलीबारी में मनोज मिंज नाम का जमीन कारोबारी घायल हो गया है। मनोज नगड़ी के बारीडीह रोड से रिंग रोड होते हुए स्कूटी से सैम्बो स्थित घर लौट रहा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 12:43 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 02:21 PM (IST)
रांची के नगड़ी में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, सड़क जाम Ranchi News
रांची के नगड़ी में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, सड़क जाम Ranchi News

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची के नगड़ी में  बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मार दी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोलीबारी में मनोज मिंज नाम का जमीन कारोबारी घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार मनोज नगड़ी के बारीडीह रोड से रिंग रोड होते हुए स्कूटी से सैम्बो स्थित घर लौट रहा था। उसी दौरान दो अपराधी अपाची बाइक से पहुंचे और अचानक गोली मार दी। गोली मारने के बाद दो अपराधी बाइक से भागे और एक पैदल भागने में सफल रहा।

loksabha election banner

गोली मनोज के सिर को छेदते हुए गुजर गई। एक गोली सीने में भी लगी है। घायल स्थिति में मनोज को रिम्स में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर नगड़ी थानेदार संतोष कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। बाद में रिम्स पहुंचे और घटना की जानकारी ली। रिम्‍स में मनोज का इलाज कर रहे डॉक्‍टरों ने चार गोली निकाली। एक गोली पेट में, दो छाती के नीचे और एक कंधे पर लगी थी। मनोज अभी खतरे से बाहर है।

हालांकि घायल का अबतक बयान नहीं लिया जा सका है। मनोज के सिर और कनपटी के उपर पिस्‍टल के बट से वार किया गया है। गोलीबारी के पीछे किसका हाथ है, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटनास्‍थल के पास रिंग रोड पर लोगों ने बैरिकेड लगा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.