PM Modi in Ranchi: 19 साल बाद मिला झारखंड को अपना विधानसभा भवन, पहुंचे आम-ओ-खास; देखें तस्वीरें
PM MODI in Jharkhand. प्रधानमंत्री गुरुवार को 12वीं बार झारखंड पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी के लिए भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे।
रांची, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अागवानी के लिए रांची एयरपोर्ट पर आम-ओ-खास का जमावड़ा लगा रहा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, रांची के सांसद संजय सेठ समेत तमाम नेता-कार्यकर्ता अपने चहेते पीएम की झलक पाने यहां पहुंचा। पीएम के आगमन से पहले ही हवाई यात्रा पर जाने वाले लोग सुरक्षा आदि जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। पीएम की फ्लाइट लैंड करने के बाद रांची में विशेष अलर्ट जारी किया गया। प्रधानमंत्री के रूट पर बैरिकेडिंग बंद कर दी गई। एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा भवन तक का पूरा रूट नो ट्रैफिक जोन कर दिया गया।
प्रधानमंत्री की आगवानी के लिए राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अाजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा समेत बड़ी संख्या में भाजपा के नेता एयरपोर्ट पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगवानी के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एयरपोर्ट रोड से लेकर विधानसभा के नए भवन तक के लिए सड़क में बैरिकेडिंग कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस के वरीय अधिकारी भी एयरपोर्ट से लेकर विधानसभा और जगन्नाथ मैदान के कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा का जायजा लेते दिखाई दिया। हर ट्रैफिक पोस्ट और चौक चौराहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।
पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा।
आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को रोका गया
इस बीच 16 अगस्त से बेमियादी हड़ताल पर डटी आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाएं प्रधापनमंत्री के कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर रही थी। सुंदरी तिर्की के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे सेविकाओं के एक जत्थे को पुलिस ने हटिया रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया। दूसरा जत्था राजभवन के समीप वीणा सिन्हा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहा था। स्थायीकरण और मानदेय में बढ़ोतरी इनकी मुख्य मांग है। पिछले साल ही सरकार के साथ समझौता हुआ था। दिसंबर 18 तक मांग पूरी करने की मियाद थी। मांग पूरी नहीं होने पर उनका आंदोलन चल रहा है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं को जाने से रोकती पुलिस।
प्रधानमंत्री के झारखंड आगमन पर रांची एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मौजूद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा और रांची के सांसद संजय सेठ।
प्रधानमंत्री के आगमन पर सुरक्षा बल विशेष अलर्ट पर हैं।