Onion Price in Jharkhand Today: प्याज की बढ़ी आवक, कीमतें हो रही कम Ranchi News
Onion Price In Jharkhand Today लगातार प्याज के बढ़ते दामों के बाद अब इसकी कीमतें कम हो रही है। इससे आम लोगों को राहत है।
रांची, जासं। Onion Price In Jharkhand Today प्याज की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद अब कीमतें धीरे-धीरे नरम हो रही हैं। आम आदमी के लिए ये राहत की बात है। दो दिन आवक प्रभावित रहने के बाद भी मंगलवार को कीमतों में तेजी नहीं आई। पंडरा बाजार की थोक मंडी में मंगलवार को कुल 11 गाड़ी प्याज की आवक हुई। जिसमें एक गाड़ी तुर्की का प्याज भी शामिल था। इधर, नागाबाबा खटाल, डेली मार्केट हरमू बाजार आदि जगहों पर 70-90 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज बिका। मंगलवार को प्याज का थोक भाव 60-80 रुपये प्रतिकिलो रहा। इनमें बड़ा व फ्रेश प्याज 70-80 रुपये, मीडियम साइज का प्याज 60-65 रुपये व गुलटी प्याज 50-55 रुपये रहा।
चार विमानों के रूट डायवर्ट किए गए, यात्री रहे परेशान
दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कई विमान देर से पहुंचे। इस कारण यहां से भी फ्लाइटों की उड़ान में देरी हो रही है। मंगलवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 13 विमानों की उड़ान में देरी हुई। दो विमानों की उड़ान रद्द हो गई। वहीं, चार विमानों के रूट डायवर्ट किए गए। इनमें तीन कोलकाता व एक नागपुर की फ्लाइट शामिल थी। हालांकि मौसम ठीक होने के बाद घंटों देरी से ये विमान रांची पहुंचे।
मंगलवार को गो एयर जी8238 की उड़ान में देरी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी फ्लाइट के यात्री एनके झा ने कहा कि यात्रियों को एयरक्राफ्ट में बिठाने के बाद विमान के उड़ान में देरी हुई। जबकि गो एयर के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से उड़ान में देरी हुई।
ये रहे डायवर्ट (इन्हें रांची पहुंचना था)
- दिल्ली-रांची गो एयरवेज जी8143 को डायवर्ट कर कोलकाता भेजा गया
- हैदराबाद-रांची इंडिगो 6ई242 की फ्लाइट को डायवर्ट कर कोलकाता भेजा गया
- इंडिगो 6ई6179 मुंबई-रांची डायवर्ट कर नागपुर भेजा गया
- इंडिगो 6ई822 बेंगलुरु-रांची को डायवर्ट कर कोलकाता भेजा गया