Move to Jagran APP

President Ram Nath Kovind in Jharkhand: 3 दिनों के झारखंड दौरे पर आ रहे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद; देखें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। उनकी सुरक्षा में 14 आइपीएस 48 डीएसपी तैनात किए गए हैं। इन अफसरों की तैनाती 30 सितंबर तक के लिए की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 01:35 PM (IST)
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: 3 दिनों के झारखंड दौरे पर आ रहे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद; देखें पूरा कार्यक्रम
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: 3 दिनों के झारखंड दौरे पर आ रहे राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद; देखें पूरा कार्यक्रम

रांची, राज्य ब्यूरो। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार की दोपहर रांची पहुंचेंगे। झारखंड में उनका गुमला, देवघर व रांची में विशेष कार्यक्रम है। उनके कार्यक्रम को देखते हुए तीनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दरम्यान तीनों जगहों पर 14 अतिरिक्त आइपीएस अधिकारी, 48 डीएसपी व 10 हजार से अधिक अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए गए हैं, ताकि विधि-व्यवस्था संबंधित कोई परेशानी न हो। प्रतिनियुक्त बल को 30 सितंबर तक के लिए पदस्थापित किया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए एडीजी (आधुनिकीकरण) आरके मल्लिक को देवघर व एडीजी (रेल) प्रशांत सिंह को विशुनपुर गुमला के लिए प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।

loksabha election banner

कब-कब क्या कार्यक्रम

28 सितंबर : - दोपहर 3:50 बजे : ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से रांची के लिए रवाना।- दोपहर 4:55 बजे : रांची एयरपोर्ट पर आगमन। रिसेप्शन,

- शाम 5:15 बजे : राजभवन पहुंचेंगे।

- शाम छह बजे : झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व अन्य न्यायाधीशों के साथ हाई टी। रात में डिनर व राजभवन में रात्रि विश्राम। 

29 सितंबर : - सुबह नौ बजे : राजभवन से रांची एयरपोर्ट।

- सुबह 9:55 बजे : रांची एयरपोर्ट से गुमला स्थित विशुनपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

- सुबह 10:15 से 10:45 बजे : विशुनपुर गुमला ट्राइबल सेंटर का निरीक्षण करेंगे।

- सुबह 11:05 बजे : विशुनपुर हेलीपैड से देवघर के लिए रवाना।

- दोपहर 12:20 बजे : देवघर पहुंचेंगे।

- दोपहर 12:30 बजे : देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर में जाएंगे। वहां मंदिर परिसर में घूमेंगे।

- दोपहर 1:15 बजे : बाबा वैद्यनाथ धाम मंदिर से सर्किट हाउस जाएंगे। वहां दोपहर का भोजन करेंगे।

- दोपहर 3.45 बजे : देवघर से हेलीकाप्टर से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

- शाम 5:35 बजे : रांची स्थित राजभवन पहुंचेंगे। यहां रात्रि में भोजन व विश्राम करेंगे। 

30 सितंबर : - सुबह 10.10 बजे : राजभवन में नाश्ता करने के बाद रांची विश्वविद्यालय परिसर जाएंगे। यहां रांची विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

- सुबह 11.10 बजे : रांची विश्वविद्यालय से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना।

- सुबह 11.30 बजे : रांची एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना।

- दोपहर 12:30 बजे : कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

कहां कौन पदाधिकारी किए गए तैनात :

रांची : - चार आइपीएस : सुदर्शन प्रसाद मंडल (एसपी, एसीबी), संजय रंजन सिंह (समादेष्टा, जैप टू), चोथे मनोज रतन (एसपी, सीआइडी) व प्रियंका मीना (एसपी आइटीएस)।

- 30 डीएसपी : जयश्री कुजूर, नूर मुस्तफा अंसारी, रौशन गुडिय़ा, राजकुमार मेहता, नाजीर अख्तर, प्रमोद कुमार मिश्र, विश्वजीत राय बख्स, संतोष कुमार, चंतनानंद सिन्हा, राजेंद्र कुमार दुबे, मोहम्मद तौकिर आलम, मोहम्मद नेहालुद्दीन, मोहम्मद कासीम, अवध कुमार यादव, मनोज कुमार राय, समीर कुमार तिर्की, रविकांत भूषण, जयप्रकाश नाग, मुकेश कुमार महतो, भगवान दास, सहदेव कुजूर, राजीव कुमार, निशा मुर्मू, पवन कुमार, केदारनाथ राम, अनिल कुमार, सुमन गिनी नाग, इकुट डुंगडुंग, कपिंदर उरांव व दिलीप खलखो। 

गुमला : - चार आइपीएस : नौशाद आलम अंसारी (एसपी सीटीसी, मुसाबनी), चंदन कुमार सिन्हा (एसपी, एसीबी), राकेश रंजन (एएसपी हजारीबाग) व विनीत कुमार (एएसपी पलामू)।

- आठ डीएसपी : कृष्ण कुमार, राजेंद्र कुमार चौधरी, प्रदीप पॉल कच्छप, बचनदेव कुजूर, अमित कुमार कच्छप, तारामणी बाख्ला, नोबेल कुजूर व अजय कुमार-2 

देवघर : - छह आइपीएस : निधि द्विवेदी (समादेष्टा जैप-6), सुजाता कुमारी वीणापाणी (समादेष्टा, जैप-4), अमन कुमार (एसपी ग्रामीण, धनबाद), कुमार रविशंकर (समादेष्टा, जैप-9), कुमार गौरव (एएसपी जमशेदपुर) व नाथु सिंह मीना (एएसपी, गिरिडीह)।

- दस डीएसपी : संदीप सुमन, सुमित सौरभ लकड़ा, राम समद, सुमित कुमार, संजीव कुमार बेसरा, राजेंद्र सिंह, तालो सोरेन, दीपनारायण रजक, पतरस बरवा, बैद्यनाथ होरो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.