Move to Jagran APP

President Ram Nath Kovind in Jharkhand: गुमला के बाद अब राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर दौरा टला, बारिश बनी वजह

President Ram Nath Kovind in Jharkhand झारखंड में भारी बारिश के कारण राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का ट्राइबल सेंटर बिशुनपुर गुमला का कार्यक्रम स्‍थगित हो गया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 05:19 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 11:39 AM (IST)
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: गुमला के बाद अब राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर दौरा टला, बारिश बनी वजह
President Ram Nath Kovind in Jharkhand: गुमला के बाद अब राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर दौरा टला, बारिश बनी वजह

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। President Ram Nath Kovind in Jharkhand  भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देवघर दौरा भी टल गया है। रांची के डीसी राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है। कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति का दौरा बारिश के कारण रद हो गया है। इसके पहले भारी बारिश की वजह से उनका गुमला दौरा भी स्‍थगित कर दिया गया था। देवघर में वे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाने वाले थे। उनका मंदिर परिसर में भ्रमण का भी कार्यक्रम था। अब वे राजभवन में ही विश्राम करेंगे।

loksabha election banner

भारी बारिश के चलते राष्ट्रपति नहीं जा सके देवघर

इधर देवघर में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन का इंतजार हो रहा था। ले‍किन, खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से उनका देवघर दौरा स्‍थगित कर दिया गया। यहां दिन के 12 बजकर 30 मिनट पर राष्ट्रपति का बाबा मंदिर में आगमन होना तय था। तकरीबन 45 पूजा-अर्चना और मंदिर भ्रमण के उपरांत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को परिसदन में ठहराने और दोपहर का भोजन का इंतजाम किया गया था। लगातार हो रही बारिश के कारण देवघर प्रशासन को अंतिम समय में एटीसी क्लियरेंस नहीं मिलने से मायूस होना पड़ा।

अब सोमवार को राष्ट्रपति राजधानी रांची में रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद वे सीधे एयरपोर्ट जाएंगे, जहां से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। इससे पहले शनिवार शाम पांच बजे राष्‍ट्रपति रांची पहुंचे। जहां सीएम रघुवर दास आैर राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने उनकी आगवानी की। इसके बाद राष्‍ट्रपति राजभवन में न्यायाधीशों के साथ हाई टी में शामिल हुए। झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एचसी मिश्रा सहित अन्य न्यायाधीशों ने उनका स्‍वागत किया। मौके पर उनकी पत्नी, राज्यपाल तथा कई न्यायाधीशों की पत्नियां भी उपस्थित थीं। इससे पहले राज्यपाल के प्रधान सचिव सतेंद्र सिंह ने उनका राजभवन में स्वागत किया।

राजभवन के प्रेसीडेंट सुइट में ठहरे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राजभवन स्थित प्रेसीडेंट सुइट में ठहरे। इस सुइट में उनके आराम की सारी व्यवस्था की गई थी। राजभवन ने हाई टी के अलावा राष्ट्रपति के डिनर तैयार करने की जिम्मेदारी कावेरी ग्रुप को दी थी। उनके लिए वेज आइटम तैयार किए गए थे, जिनमें चपाती, दाल, चावल, हरी सब्जी, भुजिया, सलाद, मिठाई व कढ़ी आदि शामिल थे। उनके लिए अलग से खिचड़ी की भी व्यवस्था की गई थी। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी और राज्यपाल के साथ डिनर लिया।

बताया गया कि उन्होंने बिल्कुल सादा और कम खाना खाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उनके खाने के मेन्यू की जांच भी की। राष्ट्रपति के साथ कई पदाधिकारी, चिकित्सक, सुरक्षा पदाधिकारी आदि आए हैं। इनमें से कुछ राजभवन तो कुछ स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरे। इधर, राजभवन में राष्ट्रपति के ठहरने को लेकर वहां सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके सभी दरवाजों पर पुलिस कैंप बनाया गया है। राजभवन के अंदर व बाहर चारों ओर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।

भारी बारिश से गुमला दौरा रद

लगातार हो रही बारिश से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार का गुमला दौरा रद कर दिया गया। वह शनिवार की शाम में रांची पहुंचे थे। साथ में उनकी पत्नी देश की पहली महिला सविता कोविंद भी हैं। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा, मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, डीजीपी कमल नयन चौबे आदि ने रांची एयरपोर्ट पर उनकी अगुवाई की। राष्ट्रपति तीन दिनों तक झारखंड में रहेंगे। झारखंड में उनके देवघर व रांची में विशेष कार्यक्रम हैं।

राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए तीनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ओडिशा के भुवनेश्वर से वायुसेना के विमान से रांची पहुंचे राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच रांची एयरपोर्ट से सीधे राजभवन पहुंचे। राष्ट्रपति ने रात में राजभवन में ही डिनर लिया तथा रात्रि विश्राम किया। राष्ट्रपति को रविवार को गुमला के विशुनपुर में स्थापित ट्राइबल सेंटर का निरीक्षण करना था लेकिन खराब मौसम की वजह से कार्यक्रम रद कर दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.