Move to Jagran APP

Draupadi Murmu: द्रौपदी मुर्मू बोलीं, राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनकर खुश हूं, सबका साथ मिलेगा

Presidential Election 2022- राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सबके समर्थन की उम्मीद जताई है। रायरंगपुर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा सबका सहयोग मिलेगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 22 Jun 2022 12:04 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jun 2022 09:13 AM (IST)
Presidential Election 2022 NDA Candidate Draupadi Murmu

रांची, राज्य ब्यूरो। Draupadi Murmu राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सबके समर्थन की उम्मीद जताई है। रायरंगपुर स्थित अपने आवास पर लोगों से बातचीत में उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सबका सहयोग मिलेगा, इसकी पूरी उम्मीद है। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मुझे यह सुनकर आश्चर्य हुआ है। मैं इस घोषणा पर विश्वास नहीं कर पा रही थी। मैं आभारी हूं, ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं, मौका मिला तो मैं उसके अनुसार काम करूंगी।

loksabha election banner

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बतौर उम्मीदवार हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं समर्थन के लिए सभी दलों और राज्यों से अनुरोध करूंगी। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सामने यशवंत सिन्हा को संयुक्त विपक्ष ने सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना है। द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए नाम की घोषणा के संबंध में कहा कि आश्चर्य के साथ-साथ खुशी भी हुई। उन्होंने कहा कि ओड़िशा का होने के नाते वह बीजू जनता दल से भी समर्थन का आग्रह करेंगी। आशा जताई कि ओड़िशा के सभी सांसद और विधायक मेरा समर्थन करेंगे। मैं राज्य से दो बार विधायक और बीजू जनता दल-भाजपा की सरकार में मंत्री रह चुकी हूं।

बीजद ने भी जताई खुशी

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद बीजू जनता दल के प्रवक्ता लेनिन महांती ने राजग को समर्थन के स्पष्ट संकेत दिए। कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सदैव महिलाओं के विकास एवं महिला सशक्तिकरण के पक्षधर रहे हैं। यह गर्व की बात है कि एक महिला को वह भी ओड़िशा से एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य और प्रवक्ता सुलता देव ने भी कहा कि हम सबके लिए खासकर महिलाओं होने के नाते यह खुशी देने वाला है। यह ओड़िशा के लिए गर्व का क्षण है।

नवीन पटनायक ने दी बधाई

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई। जब माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की। यह वाकई ओडिशा के लोगों के लिए गर्व का क्षण है। मुझे विश्वास है कि श्रीमती मुर्मू देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक उज्ज्वल उदाहरण स्थापित करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.