विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई और दिल्ली के बाद अब झारखंड में होगा I.N.D.I.A. का शक्ति प्रदर्शन, रांची में महारैली की जमकर तैयारी

Published: Thu, 04 Apr 2024 08:55 AM (IST)

मुंबई और दिल्‍ली की तरह आइएनडीआइए की महारैली का आयोजन अब झारखंड की राजधानी रांची में होगा। इसकी मेजबानी सत्तारूढ़ ...और पढ़ें

मुंबई और दिल्‍ली रांची में आइएनडीआइए की महारैली की तैयारी।
मुंबई और दिल्‍ली रांची में आइएनडीआइए की महारैली की तैयारी।

HighLights

  1. दोनों महानगरों में हो चुका है बड़ा जुटान, अगला पड़ाव होगा झारखंड।
  2. महारैली की तिथि तय करने के लिए झामुमो ने पांच अप्रैल को बुलाई विधायकों की बैठक।

राज्य ब्यूरो, रांची। मुंबई और दिल्ली में बड़ी रैलियों के बाद भाजपा विरोधी आइएनडीआइए के घटक दलों के नेताओं का अगला जुटान रांची में होगा। राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) महारैली की मेजबानी करेगा। महारैली की तिथि की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। इसमें शामिल होने का न्योता आइएनडीआइए के सभी कद्दावर नेताओं को भेजा जाएगा।

इन दो मौकों पर मुंबई और दिल्‍ली में हुई थी रैली

उल्लेखनीय है कि मुंबई में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर और दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आइएनडीआइ की रैली हुई थी।

दोनों कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन ने हिस्सेदारी की थी।  पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध-प्रदर्शन से लेकर उपवास कार्यक्रमों की घोषणा की थी। हर मंच से हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का प्रतिकार किया गया।

महारैली से होगा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

महारैली में तमाम साथी दलों के कद्दावर नेताओं की मौजूदगी से झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपना अभियान चलाने में और बल मिलेगा। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन और कल्पना सोरेन लगातार विभिन्न मंचों से हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध अपनी बातें मजबूती से रखते हैं। महारैली राज्य में आइएनडीआइए के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का भी आगाज होगा।

रैली की तिथि को लेकर बुलाई गई बैठक

पांच अप्रैल को महारैली की तिथि की घोषणा समेत अन्य तैयारियों के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक मुख्यमंत्री आवास में होगी।

बैठक में राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में साथी दल कांग्रेस और राजद के साथ समन्वय पर विचार-विमर्श होगा। इस लिहाज से बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सीटों के बंटवारे के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से में पांच संसदीय क्षेत्र आए हैं। मोर्चा ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है। जबकि कांग्रेस ने तीन और भाकपा माले ने एक सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बैठक में इस पर चर्चा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार की रणनीति भी तय की जाएगी। इसके अलावा गांडेय विधानसभा उपचुनाव पर भी विमर्श होगा। गांडेय से कल्पना सोरेन को चुनाव मैदान में उतारना तय हो चुका है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

पांच लोकसभा क्षेत्र से झामुमो के संभावित उम्मीदवार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बाहर से दल में आने वाले को प्रत्याशी बनाने की पक्ष में नहीं है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी वरीय नेताओं को इस आशय का संदेश भेजा है। जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। संभावित प्रत्याशियों में राजमहल से मौजूदा सांसद विजय हांसदा उतारे जाएंगे।

वरिष्ठ विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी को दुमका, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो को गिरिडीह, खरसावां के विधायक दशरथ गगराई को सिंहभूम और पूर्व सांसद स्वर्गीय सुनील महतो की बेटी स्नेहा महतो को जमशेदपुर से झामुमो चुनाव में उतार सकता है। इसका आधिकारिक एलान जल्द होगा।

ये भी पढ़ें:

Arjun Munda सहित 27 BJP नेता को मिली हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने सरकार से 4 सप्ताह में मांगा जवाब

Lok Sabha Election 2024: जब अखंड बिहार में JMM ने दिखाया था अपना जलवा, 14 में से छह सीटें जीतकर मारी थी बाजी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।