Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महुआ फिल्म का हुआ प्रीमियर

    By Sachin MishraEdited By:
    Updated: Sun, 18 Mar 2018 12:06 PM (IST)

    फिल्म महुआ का प्रीमियर हिनू स्थित फन सिनेमा में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के हाथों हुआ। ...और पढ़ें

    महुआ फिल्म का हुआ प्रीमियर

    जागरण संवाददाता, रांची। शैल्जा मूवीज के बैनर तले बनी नागपुरी फिल्म महुआ का प्रीमियर हिनू स्थित फन सिनेमा में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के हाथों हुआ। इस मौके पर फिल्म से जुड़े सभी कलाकार और तकनीशियन मौजूद थे।

    झारखंड सरकार की फिल्म नीति को आत्मसात कर निर्माता सत्यन श्रीवास्तव एवं सह-निर्माता अभिषेक आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन संजय वर्मा ने किया है। बतौर फिल्म निर्माता सत्यन श्रीवास्तव के अनुसार यह फि़ल्म महिला प्रधान है, जिसमे समाज की कुरीतियों और असामाजिक तत्वों से कैसे एक महिला लड़ती है और समाज को एक नया आयाम देती है, यह दर्शाया गया है। 1इस फिल्म की पूरी शूटिंग झारखंड में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म के मुख्य कलाकार हैं- स्टेफी पटेल, प्रिंस सोंधी, अली खान, मनोज वर्मा, शक्ति सिंह, पूनम सिंह, दिनेश देवा, काजल सिंह , राज सिन्हा, अजय घोष आदि। फिल्म में बॉलीवुड की आईटम क्वीन ग्लोरी भी आइटम सॉंग में अपने नृत्य का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। फिल्म के लेखक बलाल अंसारी और राजीव रंजन सिंह, कला निर्देशक श्याम जी संस्कार, और सिनेमेटोग्राफर सुमित सचदेवा हैं।