नेहा बोरा के बयान पर BJP प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का पलटवार, बोले- बांग्लादेश के प्रति प्रेम अब खुलकर सामने आया
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने नेहा बोरा के बांग्लादेश संबंधी बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इससे ...और पढ़ें
HighLights
नेहा बोरा के बांग्लादेश प्रेम पर भाजपा का तीखा पलटवार।
प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी को भी घेरा।
अराजकता से सत्ता परिवर्तन की मंशा पर सवाल।
डिजिटल डेस्क, रांची। नेहा बोरा के बयान पर भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नेहा बोरा के बयान से उनका असली चेहरा सामने आ गया है। बांग्लादेश के प्रति उनका प्रेम और लगाव अब खुलकर सामने आ गया है। उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति को आदर्श बताते हुए वहां की जेन-जी से प्रेरणा लेकर भारत में भी वैसा ही करने की बात कही है।
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि नेहा बोरा जिस विरोध प्रदर्शन का जिक्र कर रही हैं, उसमें पूरी तरह अराजकता का माहौल था और एक निर्वाचित सरकार को सत्ता से हटा दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक समय उनकी पार्टी की विचारधारा बंदूक और अराजकता के जरिए सत्ता बदलने की थी। अब नेहा बोरा उसी पार्टी के छात्र संगठन की प्रमुख हैं।
#WATCH रांची, झारखंड: नेहा बोरा के बयान पर भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव ने कहा, "...नकाब पूरे तरीके से हट गया। बांग्लादेश के प्रति इनका जो प्रेम और स्नेह है वो छलक उठा और लोगों को दिख गया कि इनको बांग्लादेश से अब कितना प्रेम है। ये कह रही हैं कि बांग्लादेश एक आदर्श स्थिति था। वहां के जेन-जी ने जो रास्ता दिखाया वो भारत में करेंगे... जिस प्रदर्शन का ये हवाला दे रही हैं, उस प्रदर्शन में पूरी अराजकता के तौर पर एक चुनी हुई सरकार को अपदस्थ कर दिया गया था...किसी समय उनकी विचारधारा हुआ करती थी कि सत्ता को हम बंदूक से और अराजकता फैलाकर बदलेंगे तो नेहा बोरा अब उसी दल के स्टूडेंट विंग की प्रमुख हैं; तो वो कैसे जाएगा?...राहुल गांधी अपने पार्टी के नेताओं को उतनी तवज्जो नहीं दे रहे जितनी नेहा बोरा को दे रहे हैं क्योंकि कारण साफ है। दोनों अराजकता से सत्ता परिवर्तन चाहते हैं, दोनों चुनावी राजनीति में बुरी तरीके से पिटे हुए लोग हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 15, 2026
प्रतुल शाहदेव ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं की तुलना में नेहा बोरा को अधिक महत्व दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन चाहते हैं और चुनावी राजनीति में बुरी तरह पिछड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- नेहा बोरा की टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा था जिसपर मच गया बवाल? BJP ने बताया बड़ी साजिश
