विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेहा बोरा की टी-शर्ट पर ऐसा क्या लिखा था जिसपर मच गया बवाल? BJP ने बताया बड़ी साजिश

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:15 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Oct 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

भाजपा संगठन महामंत्री रत्नाकर ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की शर्ट पर 'पाइरेट्स' लोगो को भारत के खिलाफ 'डीप स्टेट' की साजिश बताया है।

भाजपा ने नेहा बोरा के टी -शर्ट पर सवाल उठाए

भाजपा ने नेहा बोरा के टी -शर्ट पर सवाल उठाए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र संगठन आईसा की अध्यक्ष नेहा बोरा की शर्ट पर अंकित पाइरेट्स के लोगो को भारत सरकार के खिलाफ डीप स्टेट की साजिश से जोड़ा है।

भाजपा के संगठन महामंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली में आंदोलन कर रही है आईसा की छात्र नेता नेहा बोरा के इरादों को नेपाल, बांग्लादेश, फिलीपींस, इंडोनेशिया में छात्र आंदोलन के बाद हुए नेतृत्व परिवर्तन से जोड़ते हुए बताया कि वहां के आंदोलन में भी इस तरह के की शर्ट व ध्वज लहराते नजर आए थे।

नेहा बोरा की टी शर्ट पर बवाल

भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश रच रहे कुछ लोग एवं संगठन युवाओं को भड़काकर सत्ता को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ज्ञानेश कुमार तो बस बहाना है, असली एजेंडा तो सरकार बदलना है..!

इनके प्रोटेस्ट में आए लोगो की बातो और इनके नारों से स्पष्ट भी हुआ है। दिल्ली में गत 10 अक्टूबर को कम्युनिस्ट पार्टी की स्टूडेंट विंग आल‌ इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (एआईएसए) की प्रेसिडेंट नेहा बोरा दिल्ली प्रोटेस्ट में लाल टी-शर्ट पहनकर आईं, जिस पर ‘वन पीस पाइरेट्स’ का लोगो था। इस लोगो का इस्तेमाल 'डीप स्टेट' कई देशों में सत्ता बदलने के ऑपरेशन में करता है..!

विदेशी फंडिंग का आरोप लगाया

नेपाल, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, फिलीपींस, फ्रांस, पेरू, मोरक्को, बुल्गारिया समेत कई देशों में सरकार बदलने के लिए हुए आंदोलनों में भी इसी सिंबल का इस्तेमाल किया गया था.. साथ ही, फिलिस्तीन के सपोर्ट में हुए प्रदर्शनों में भी 'वन पीस पाईरेट्स' के लोगो वाले झंडे देखे गए थे।

इस सोच वालो के ही दिमाग़ की उपज काकरोच नाम का प्रयोग कर के एक दिमाग़ी खेल भारत में नौजवानों के लिए चला रहे हैं। हर भारतीय को यह समझना चाहिए कि विदेशी फंड से चलने वाले इन देशद्रोहियों का मकसद भारत में विदेशी ताकतों का कंट्रोल बनाना है।

डीप स्टेट के इस बड़े ग्रुप को आर्थिक सहायता करने वाली दुनिया पर राज करने के सपने देखने वाली ताकतों ने कई सारे लोकतान्त्रिक राष्ट्रवादी सरकार वाले देशों को अपना खुराक बना भी लिया है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के मार्च में 'बैटमैन' की एंट्री', खरगे की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

यह भी पढ़ें- राहुल की गाड़ी पर अखिलेश-तेजस्वी भी सवार, मार्च में कई वकील भी हुए शामिल; सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे