विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ranchi Power Cut Today: आज रांची के कई इलाकों में घंटों बिजली रहेगी गुल, समय से निपटा लें अपना काम

Published: Fri, 24 Jul 2026 08:09 AM (IST)

रांची के कई इलाकों में शुक्रवार को आरडीएसएस योजना के तहत बिजली के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने ...और पढ़ें

रांची के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी।

रांची के कई इलाकों में आज बिजली गुल रहेगी।

HighLights

  1. आज रांची के कई इलाकों में बिजली कटौती।

  2. नंगे तारों को कवर केबल में बदलने का काम।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची के कोकर डिवीजन के आरएमसीएच एवं कोकर सब डिवीजन अंतर्गत आज शुक्रवार को आरडीएसएस योजना के तहत एलटी के नंगे तारों को कवर केबल में बदलने तथा पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते अयोध्यापुरी, बरियातू, न्यू मोराबादी, फुटबॉल ग्राउंड और महादेव मंडा फीडरों से जुड़े कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

अयोध्यापुरी फीडर

पावर हाउस कोकर के अयोध्यापुरी फीडर से जुड़े बीपीसीएल पेट्रोल पंप स्ट्रीट लाइट डीटीआर क्षेत्र में एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी फीडर के आलू गोदाम, चेशायर होम रोड क्षेत्र में भी एक ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। यहां एलटी लाइन पर कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा।

बरियातू फीडर

पावर हाउस पानी टंकी के बरियातू फीडर से जुड़े शशि विहार बरियातू क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

न्यू मोराबादी फीडर

पावर हाउस मोराबादी के न्यू मोराबादी फीडर अंतर्गत बनिया टोली, मोराबादी क्षेत्र के एक डीटीआर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा।

फुटबॉल ग्राउंड फीडर

पावर हाउस मोराबादी के फुटबॉल ग्राउंड फीडर से जुड़े फुटबॉल ग्राउंड कैंपस, मोराबादी गेट नंबर 28 और 29 क्षेत्र में एक ट्रांसफॉर्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी।

महादेव मंडा फीडर

पावर हाउस नामकुम के महादेव मंडा फीडर अंतर्गत बेलबगान, बिस्किट फैक्ट्री के समीप स्थित दो डीटीआर सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेंगे। यहां भी एलटी लाइन पर कवर केबल लगाने और पोल खड़ा करने का कार्य किया जाएगा।

बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था कर लें तथा कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।