रांची के इन इलाकों में आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली, पावर कॉर्पोरेशन ने जारी की लिस्ट
राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 30 जुलाई को मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने ...और पढ़ें

रांची में आज 6 घंटे गुल रहेगी बिजली
HighLights
राजधानी रांची में 30 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित।
मरम्मत कार्य के लिए नंगे तारों की जगह कवर तार।
कृष्णापुरी, अयोध्यापुरी, बुटी सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे।
जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में गुरुवार, 30 जुलाई को विद्युत वितरण निगम की ओर से मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान नंगे तारों की जगह कवर तार लगाए जाएंगे तथा कई स्थानों पर नए बिजली पोल भी खड़े किए जाएंगे।
विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपने आवश्यक कार्य निपटा लें। मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कहां-कहां रहेगी बिजली बाधित
कृष्णापुरी फीडर: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान अयोध्यापुरी एलटी ब्रांच लाइन के कार्य के लिए संबंधित ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
कृष्णापुरी रोड नंबर-7: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
द्वारिकापुरी रोड नंबर-2 (उर्मिला निवास के सामने): सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक क्षेत्र का ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
अयोध्यापुरी फीडर: सुरेंद्रनाथ स्कूल, बांधगाड़ी एवं आलू गोदाम, बांधगाड़ी क्षेत्र में सुबह 4:00 बजे से 8:00 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
आर.के. मिशन फीडर: सत्तार कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बड़गाईं फीडर: टी.वी.एस. शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाईं, इलाही नगर टाउन एवं बड़गाईं तालाब क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ट्रांसफार्मर बंद रहेगा।
बुटी फीडर: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे बसंत विहार, डुमरदगा, सैनिक कॉलोनी, महावीर नगर, बुटी बस्ती सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।
विद्युत विभाग ने बताया कि निर्धारित समय में कार्य पूरा होने के बाद सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।