पंडरा बाजार में हड़ताल जारी रही तो सड़ जाएंगे 40 ट्रकों पर लदे आलू-प्याज
पंडरा बाजार में दिहाड़ी मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बाजार मं सन्नाटा पसरा रहा। अगर हड़ताल कुछ दिन और जारी रही तो आलू-प्याज जो ट्रक पर लदे हैं वो सड़क जाएंगे।
जागरण संवाददाता, रांची: पंडरा बाजार में दिहाड़ी मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरे दिन भी सामानों की लोडिंग-अनलोडिंग बंद रहने से आलू-प्याज के व्यापारी सकते में हैं। दरअसल इस हड़ताल से आलू व प्याज व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। मंडी में आलू-प्याज से लदी 40 से 50 गाड़िया खड़ी हैं और अनलोडिंग ना होने से इनके सड़ने का खतरा बढ़ रहा है।
आलू के व्यवसाय से संबंधित व्यापारी ने बताया कि एक ट्रक आलू की कीमत 1.5 लाख और प्याज की कीमत 2.5 लाख रुपये है। ऐसे में दो और दिन गाड़ियां खड़ी रहने से व्यापारियों को लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है। बुधवार को सब्जी मंडी भी रही बंद
मजदूरों के हड़ताल का असर अन्य मंडियों पर भी प्रभाव डाल रहा है। बुधवार को आलू-प्याज मंडी के बाद सब्जी मंडी की दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि बीते दिन की तरह बाजार परिसर में छिटपुट दुकानें खुली रहीं। लेकिन कोई व्यापार नहीं हुआ। बाजार परिसर में गरीब भोज : हड़ताल के बीच बुधवार को बाजार परिसर में मजदूरों द्वारा गरीब भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मजदूर शामिल हुए। वहीं इससे पहले मजदूरों की हुई बैठक में उन्होंने साफ-साफ कहा कि जब तक उनकी मागे पूरी नहीं होंगी उनका संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर झारखंड जनशक्ति मजदूर यूनियन के नेता ललित नारायण ओझा ने कहा कि जब तक इनकी मजदूरी में 15 फीसदी का इजाफा नहीं होगा ये आदोलन जारी रहेगा।
हड़ताल खत्म करने को लेकर आज हो सकती है बातचीत
राची चैंबर अध्यक्ष शभू गुप्ता ने कहा कि व्यापारी मजदूरों की बात सुनने को तैयार हैं। उन्हें अपने साथ व्यापार हित को भी समझना होगा। यह समय व्यापार का सबसे महत्पूर्ण समय है। वहीं उन्होंने उम्मीद जताई है कि गुरुवार को समस्या का समाधान हो जाएगा और मजदूर अपने काम पर वापस लौट जाएंगे।