Move to Jagran APP

पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को लाया गया रांची, यौन शोषण मामले में हैं आरोपित

Jharkhand News झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को लेकर पुलिस मंगलवार को रांची पहुंची। उत्तर प्रदेश के इटावा से सुनील तिवारी को रांची लाया गया। अरगोड़ा पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 07:44 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 03:25 PM (IST)
पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को लाया गया रांची, यौन शोषण मामले में हैं आरोपित
पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को लेकर आज रांची के लिए रवाना होगी पुलिस। जागरण

रांची, जासं। बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को रांची पुलिस की एसआइटी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के इटावा जिला स्थित सैफई से लेकर रांची पहुंची है। सुनील तिवारी को रांची एयरपोर्ट से गाड़ी में बैठा कर पुलिस की टीम बाहर निकली। सुनील तिवारी को गुप्त स्थान पर ले जाकर अरगोड़ा पुलिस पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि सुनील तिवारी पर 16 अगस्त काे खूंटी की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म करने का आराेप लगाते हुए अरगाेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

loksabha election banner

प्राथमिकी दर्ज हाेने के बाद से पुलिस लगातार सुनील तिवारी की तलाश कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। सुनील तिवारी पुलिस से बचने के लिए यूपी के इटावा जिला स्थित सैफई के एक हाेटल में छुपे हुए थे। पुलिस की टीम काे जैसे ही सुनील तिवारी के बारे में जानकारी मिली, उन्हें 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अचानक सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अखिल आयुर्विज्ञान सैफई विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया था।

सुनील तिवारी ने सीने में दर्द होने और ब्लड प्रेशर बढ़ जाने की शिकायत की थी। ऐसे में उन्हें डाॅक्टर की देखरेख में अखिल आयुर्विज्ञान सैफई विश्वविद्यालय में रखा गया था। वहां से डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद पुलिस की टीम सुनील तिवारी को लेकर रांची पहुंची है। बता दें कि सुनील तिवारी को सोमवार को इटावा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिलीप सचान की अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए रांची पुलिस ने पेश किया था।

उन्हें रविवार रात को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई से लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंटस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइसेंज (एसजीपीजीआइ) के लिए रेफर कर दिया गया था। सीजेएम ने बहस के बाद सुनील को 16 सितंबर तक रांची के न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। इससे पहले उनका सरकारी अस्पताल में चेकअप कराने और वहां उन्हें चलने लायक नहीं बताने पर आगे की कार्रवाई उसी अनुसार करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.