Move to Jagran APP

जन्नत की सकुशल बरामदगी के लिए रांची पुलिस की टीम रवाना

कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से अपहृत युवक जन्नत के मामले की जांच जारी है। मोबाइ के आधार पर युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की एक टीम छापेमारी के लिए रवाना हो चुकी है। जन्नत का अपहरण का आरोप उसके चाचा पर ही है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jun 2018 07:44 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jun 2018 07:44 AM (IST)
जन्नत की सकुशल बरामदगी के लिए रांची पुलिस की टीम रवाना

रांची : कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव से अपहृत युवक जन्नत के मामले की जांच जारी है। रांची पुलिस की टीम को मोबाइल लोकेशन मिला है, जिसके आधार पर रांची पुलिस की एक टीम रांची से रवाना हो चुकी है। अपहृत जन्नत के मोबाइल को लगातार सर्विलांस में रखा गया है, ताकि जन्नत की सकुशल वापसी हो सके। इधर, ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही जन्नत को सकुशल बरामद करने के बाद मामले का खुलासा किया जायेगा।

loksabha election banner

क्या है मामला

जमीनी विवाद में जयपुर गांव के रहने वाले जन्नत का अपहरण शनिवार को कर लिया गया था। घटना से पूर्व मौके पर तीन गोलियां भी चली थी। पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे। जन्नत के अपहरण का आरोप चाचा जाकिर, बबलू और गुलजार पर है। पुलिस ने जाकिर और बबलू को गिरफ्तार किया है, जबकि गुलजार गायब है। पुलिस अपहृत जन्नत और गुलजार की तलाश कर रही है। अपहरण की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चांदनी चौक के पास सड़क जाम भी किया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा समझाने पर मामला शांत हुआ है। इस मामले में कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

:::::::::::::::::::::::::

जाकिर ने फोन कर घर से बुलाया था जन्नत को

पुलिस के अनुसार बीती रात जाकिर ने फोन कर जन्नत को घर से बुलाया था। जन्नत मिलने के लिए पहुंचा, तभी तीन गोलियां चली थी, जिसके बाद जन्नत ने शोर भी मचाया था। देर रात परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.