Move to Jagran APP

रांची में प्रेमिका से नाखुश प्रेमी सिपाही ने चलाई गोली

झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित धुमसा टोली में सुबह-सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गोली रांची जिला बल के सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर चलाई थी। हालांकि फायरिंग में महिला बाल-बाल बच गई।

By Vikram GiriEdited By: Mon, 13 Sep 2021 11:53 AM (IST)
रांची में प्रेमिका से नाखुश प्रेमी सिपाही ने चलाई गोली
रांची में प्रेमिका से नाखुश प्रेमी सिपाही ने चलाई गोली। जागरण

रांची, जासं । झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित धुमसा टोली में सुबह-सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक गोली रांची जिला बल के सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर चलाई थी। हालांकि फायरिंग में महिला बाल-बाल बच गई।

घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना प्रभारी रवि ठाकुर मौके पर पहुंचे और सिपाही नवीन को पुलिस सुरक्षा में रखा है। उनके सरकारी हथियार को पुलिस ले लिया गया। इधर, थाना प्रभारी रवि ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला से सिपाही नवीन का क्या संबंध है उसके बारे में पूछताछ चल रही है।

सिपाही नवीन ने चलाया प्रेमिका पर गोली

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुटिया थाना क्षेत्र के धुमसा टोली में सिपाही नवीन कच्छप ने अपनी प्रेमिका पर गोली चला दी। गोली महिला को न लग दीवार में जा लगी। इस घटना के बाद प्रेमिका छुप गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत गोली चलने की घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पेट्रोलिंग पुलिस ने सिपाही नवीन कच्छप को दबोच लिया और फिलहाल पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है।