गढ़वा में पुलिस ने गांजा के पौधों को किया नष्ट, लोगों को दी चेतावनी Garhwa News
Jharkhand News पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। इससे पूर्व मझिआंव बरडीहा एवं कांडी थाना क्षेत्र में भी गांजा के पौधे नष्ट किए गए थे। इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।
भवनाथपुर (गढ़वा), जासं। गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरसली दक्षिणी में छापेमारी कर दर्जनों घरों में लगे गांजा के पौधा को नष्ट किया। साथ ही जिनके घरों व खेतों में गांजा लगा था, उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए इस धंधे से बाज आने की हिदायत दी गई। थाना प्रभारी सीवी सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरसली दक्षिणी के कुछ घरों में गांजा का पौधा लगा हुआ है।
सूचना के आलोक में एक पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई। यहां दर्जनभर घरों व खेत में लगे गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी के खेत या मकान में गांजा लगा मिला तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे। मालूम हो कि इससे पूर्व मझिआंव, बरडीहा तथा कांडी थाना क्षेत्र में भी कुछ दिन पूर्व बड़ी संख्या में गांजा के पौधे को काटकर नष्ट किया गया था। साथ ही इस धंधे में शामिल लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई थी।