भूमिहीन बता सिपाही की पत्नी के नाम कर दी दो एकड़ जमीन की बंदोबस्ती
लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के आदेश पर सिपाही के फर्जीवाड़े की जांच की गई। जांच में अवैध तरीके से बंदोबस्ती की पुष्टि हुई है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 29 Sep 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 07:03 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। सोनाहातू में भूमिहीन बताकर एक सिपाही रमेश चंद्र महतो की पत्नी दुरो देवी उर्फ द्रौपदी देवी के नाम पर दो एकड़ जमीन की बंदोबस्ती का खुलासा हुआ है। लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय के आदेश पर हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि काश्तकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत दुरो देवी के पक्ष में बंदोबस्ती नहीं की गई है, बल्कि गलत तथ्यों के आधार पर ऐसा किया गया है। साक्ष्य को छुपाकर रमेश चंद्र महतो व सोनाहातू के तत्कालीन अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने दुरो देवी के पक्ष में दो एकड़ जमीन की बंदोबस्ती की है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर लोकायुक्त ने सोनाहातू के तत्कालीन अंचलाधिकारी आलोक कुमार व सिपाही रमेश चंद्र महतो पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को आदेश दिया है। वहीं, बुंडू के तत्कालीन एसडीओ को चेतावनी देकर छोड़ दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें