विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में पीएम राहत योजना: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा डेढ़ लाख का मुफ्त इलाज

Published: Fri, 27 Feb 2026 02:46 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पीएम राहत योजना का ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को सुनिश्चित उपचार को लेकर बनी योजना पीएम राहत (प्राइम मिनिस्टर-रोड एक्सीडेंट विक्टिम्स हास्पीटलाइजेंशन एंड एक्यूरड ट्रीटमेंट) योजना पर केंद्रीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में झारखंड से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे झारखंड के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

योजना के तहत दुर्घटना के एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज होगा। योजना को चार मई 2025 को नोटिफाई किया गया तथा 13 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से लांच किया गया। यह योजना आयुष्मान भारत के पोर्टल टीएमएस 2.0 प्लेटफार्म पर संचालित की जा रही है।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान बताया गया कि पात्र मामलों में इस योजना को अन्य सभी योजनाओं पर प्राथमिकता दी गई है। दुर्घटना से संबंधित थाने द्वारा सत्यापन के बाद इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

हालांकि, दुर्घटना के 24 घंटे के बाद अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में उपचार व्यय योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया जाएगा। नितिन गडकरी ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं स्वास्थ्य सचिवों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने विचार रखते हुए योजना की सराहना की। कहा कि इस योजना से लाखों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। रमजान महीने के कारण अंसारी ने विनम्रतापूर्वक पहले अपनी बात रखने का आग्रह किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी।

अंसारी ने आगे सुझाव दिया कि इस महत्वपूर्ण विषय पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ दिल्ली में विस्तृत बैठक आयोजित की जाए। गडकरी ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त भी किया। अंसारी ने जामताड़ा जिले की एक अति महत्वपूर्ण लंबित सड़क परियोजना का मुद्दा भी उठाया।