नौजवान क्या चाहता है, समझते हैं रघुवर : प्रधानमंत्री
पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के बारे में किए गए ट्वीट किया है कि वे यह समझते हैं कि न्यू इंडिया का नौजवान क्या चाहता है।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 17 Jul 2018 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Jul 2018 08:32 AM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मुक्त कंठ से सराहना की है। पीएम ने अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के बारे में किए गए ट्वीट में जिक्र किया है कि वे यह समझते हैं कि न्यू इंडिया का नौजवान क्या चाहता है।
इन्होंने बहुत ही सामान्य जीवन जिया है, इसलिए आज भी ये हर गरीब के प्रति, उसकी समस्याओं के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहते हैं। इन्होंने अपना जीवन नौजवानों के बीच काम करते हुए, उनके आशाओं-अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हुए खपाया है। पीएम ने रघुवर दास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जिक्र करते हुए कहा कि ये बहुत सी सामान्य परिवारों से निकलकर उच्च पदों तक पहुंचे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें