International Yoga Day 2019 VIDEO: रांची को ही क्यों चुना, PM मोदी ने गिनाईं ये 3 वजहें
International Yoga Day 2019. 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान से दुनिया को निरोग रहने का संदेश दिया।
रांची, जेएनएन। International Yoga Day 2019 के लिए रांची को ही क्यों चुना? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होते हुए इसकी तीन वजहें गिनाईं। उन्होंने झारखंड के नैसर्गिक खूबसूरती और यहां के लोगों की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए कहा कि रांची को चुने जाने का सबसे बड़ा कारण यह रहा कि यहां की रमणीयता और प्रकृति के गोद में बसे होने के अहसास के बीच योग करने पर जाहिर है यह अधिक फलदायी होगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं। दुनियाभर में योग के प्रसार के लिए मीडिया के साथी, सोशल मीडिया के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं। झारखंड में योग दिवस के लिए आना बहुत सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि इस बार के योग दिवस की थीम दिल की बीमारी को लेकर जनमानस को जागरूक करना है।
World over, the first rays of the sun being welcomed by enthusiastic Yoga practitioners would be a delightful sight.
Yoga assures fitness and wellness.
Yoga ensures a healthy body, stable mind and a spirit of oneness in society. #YogaDay2019 pic.twitter.com/NFkmBcbrz1 — Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन ऐसे कारण बताए जिनकी वजह से उन्होंने रांची में ही 5वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया
- प्रधानमंत्री ने बताया कि पहला कारण यह कि झारखंड प्रकृति के बेहद करीब है। यहां की रमणीयता मन-मस्तिष्क पर अमिट छाप छोड़ती है। इस लिहाज से रांची में प्रकृति के साथ मिलकर योग करने से इसके बेहद सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज योग दिवस के मौके पर सरकार की तरफ से रांची में विशेष पुरस्कार भी दिया जा रहा है।
- प्रधानमंत्री ने दूसरा कारण गिनाते हुए कहा कि रांची और स्वास्थ्य का रिश्ता इतिहास में दर्ज है। बीते साल सितंबर में हमारी सरकार ने यहीं से विश्व की सबसे मुफीद हेल्थकेयर आयुष्मान योजना की शुरुआत रांची से ही की थी, ऐसे में रांची में योग दिवस मनाना भी लाजमी था। पीएम ने कहा कि अच्छी सेहत-नेमत के लिए आदिवासी-गरीबों तक योग को पहुंचाना हम सबका ध्येय होना चाहिए।
- तीसरा कारण गिनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार 'प' का संदेश देते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए पानी, पोषण, पर्यावरण और परिश्रम करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है, ऐसे में झारखंड के छऊ नृत्य की मुद्राओं ने उन्हें आदिवासी समाज के बीच जाकर योग करने की वजह दी। पीएम ने कहा कि योग शरीर को बल देता है। अब हमें आधुनिक योग की यात्रा को शहर से गांव की तरफ पहुंचाना है, ताकि योग आदिवासी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बने।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप