Move to Jagran APP

PLFI Jharkhand: पीएलएफआइ उग्रवादी अरविंद उरांव को पुलिस ने कार्बाइन के साथ दबोचा

PLFI Jharkhand रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से पीएलएफआइ के उग्रवादी अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कार्बाइन तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गई है। यह उग्रवादी पुनई उरांव का शागिर्द है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 05:33 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 05:37 AM (IST)
PLFI Jharkhand: पीएलएफआइ उग्रवादी अरविंद उरांव को पुलिस ने कार्बाइन के साथ दबोचा
PLFI Jharkhand: रांची पुलिस ने पीएलएफआइ उग्रवादी अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया है।

रांची, जासं। PLFI Jharkhand रांची पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के दीपाटोली बजरा से पीएलएफआइ के उग्रवादी अरविंद उरांव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कार्बाइन, तीन गोलियां और दो मैगजीन बरामद की गई है। अरविंद उरांव हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो लाख के इनामी उग्रवादी पुनई उरांव का शागिर्द है। अरविंद को पुलिस ने राजेश नायक हत्याकांड के मुख्य आरोपित संजय नायक की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है। संजय नायक फिलहाल पुलिस की रिमांड पर है। उससे पूछताछ में पता चला कि पुनई का कार्बाइन अरविंद ही रखता है। इसके बाद पुलिस ने अरविंद के घर छापेमारी की और कार्बाइन बरामद कर लिया। अरविंद से पुलिस पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि उसने रांची सहित अन्य जिलों में किन-किन घटनाओं को अंजाम दिया है।

loksabha election banner

राजेश नायक हत्याकांड के आरोपित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

राजेश नायक हत्याकांड के आरोपित राजेश नायक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। राजेश संजय नायक से ही हथियार लेकर उसी को मारने वाला था। इसकी जानकारी राजेश के करीबी दोस्त रूपेश ने संजय को वाट्सएप कॉल कर दे दी। राजेश को मारने के लिए संजय पहले से तैयार बैठा था। वहां जैसे ही राजेश पहुंचा, उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस दौरान राजेश को रूपेश ने पकड़ कर रखा था। संजय, दिनेश और दो अन्य अपराधियों ने फायरिंग भी की थी। घटना के बाद सभी फरार हो गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.