Move to Jagran APP

ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए रांची में जोर लगाएंगे खिलाड़ी Ranchi News

रांची के बिरसा मुंड़ा स्टेडियम में सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 10 अक्टूबर से होगी। इसमें भारत समेत मलेशिया मालदीव श्रीलंका ईरान ईराक के खिलाड़ी भाग लेंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 09:18 AM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 05:35 PM (IST)
ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए रांची में जोर लगाएंगे खिलाड़ी Ranchi News
ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए रांची में जोर लगाएंगे खिलाड़ी Ranchi News

रांची, [संजीव रंजन]। होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में दस अक्टूबर से शुरू हो रहे सीनियर नेशनल एथलेटिक्स मीट में भाग ले रहे खिलाडिय़ों को पहला टारगेट 2020 ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालीफाइ करना होगा। दस से 13 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले मीट देश में ओलंपिक क्वालीफाइ करने की अंतिम प्रतियोगिता होगी। इसमें जो खिलाड़ी क्वालीफाइ नहीं कर पाएंगे वह विदेशों में जाकर पुन:  प्रयास कर पाएंगे।

loksabha election banner

100 विदेशी खिलाड़ी लेंगे भाग

चार दिवसीय मीट में मलेशिया, श्रीलंका, मालदीव, ईरान व ईराक के लगभग 100 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनका भाग लेने का मुख्य उद्देश्य जापान ओलंपिक के लिए क्वालीफाइ करना होगा। वहीं भारत के भी 700 खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे। इसके अलावा 150 तकनीकी पदाधिकारी भी भाग लेंगे। टोक्यो ओलंपिक के पहले भारत में यह आखिरी प्रतियोगिता है क्योंकि अगला सीनियर नेशनल 2020 अक्टूबर या उसके बाद आयोजित किया जाएगा। इसलिए भारतीय खिलाड़ी इस आखिरी मौके को गंवाना नहीं चाहेंगे।

300 पदक विजेता दौड़ेंगे

चार दिवसीय प्रतियोगिता में वर्तमान व पूर्व में एशिया स्तर पर पदक जीतने वाले 300 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा पटियाला में चल रहे शिविर के भी 125 खिलाड़ी भाग लेंगे। पटियाला में ये सभी खिलाड़ी ओलंपिक क्वालीफाइंग की तैयारी पिछले तीन वर्षों से कर रहे हैं।

देश के सभी स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे

इस आयोजन के संबंध में झारखंड एथलेटिक्स संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि चार दिवसीय मीट में देश के सभी नामचीन खिलाड़ी भाग लेंगे। नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रोअर) व हिमा दास (एथलीट) के भाग लेने की संभावना कम है। क्योंकि दोनों ही चोटिल है और आराम कर रहे हैं।

आयोजन पर 30 लाख आएगा खर्च

नेशनल मीट के आयोजन में लगभग तीस लाख खर्च आने का अनुमान है। मधुकांत पाठक ने बताया कि इस बड़े आयोजन के लिए हम लोग सरकार से मदद लेंगे। जल्द ही हमलोग खेलमंत्री से मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सुविधा के कारण मिली मेजबानी

रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की सुविधा होने के कारण एकबार फिर सीनियर नेशनल की मेजबानी दी गई है। पहले यह मीट बेंगलुरू में होने वाली थी लेकिन बाद में आयोजन स्थल रांची कर दिया गया। यहां रात में भी दुधिया रोशनी में भी स्पर्धाएं हो सकती हैं। खिलाडिय़ों को यहां खेल उपकरण भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मिलेंगे। इससे पहले यह प्रतियोगिता 2012 में हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.