पीजी में नामांकन की मेरिट लिस्ट जारी
रांची : सात दिन देर से सोमवार को चांसलर पोर्टल पर जैसे-तैसे रांची विवि के पीजी विभागों में नांामकन की मेरिट लिसट जारी कर दी गई। पोर्टल सिसटम पर लिसट जारी की गई है।
रांची : सात दिन देर से सोमवार को चांसलर पोर्टल पर जैसे-तैसे रांची विवि के पीजी विभागों में नामांकन की मेरिट लिस्ट जारी की गई। पोर्टल पर कॉमर्स, बंगला, बॉटनी, एंथ्रोपलॉजी की सूची दिख रही है। इसमें एंथ्रोपलॉजी में अंतिम तिथि छह अगस्त ही दिख रही है, जबकि अन्य विषयों के लिए 13 अगस्त। चांसलर पोर्टल के प्रतिनिधि का कहना है कि सभी सूची अपलोड कर दी गई है। सभी विषयों की सूची पोर्टल पर दिखेगी। सूची में पेंडिंग फॉर्म भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि सूची 30 जुलाई को ही जारी होनी थी। रांची विवि प्रशासन को मेरिट लिस्ट की हार्ड कॉपी मिल गई है। इसके बाद डीन के माध्यम से विभागाध्यक्षों को इसकी कॉपी भिजवा दी गई। डीएसडब्ल्यू डॉ.पीके वर्मा ने कहा कि जिन विभागाध्यक्षों को सूची नहीं मिली है, उन्हें मंगलवार को उपलब्ध करा दी जाएगी। विद्यार्थी चांसलर पोर्टल पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। इसके बाद नामांकन के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष से मिलें।
आज आएगी यूजी की सूची
चांसलर पोर्टल पर डोरंडा कॉलेज स्नातक बॉटनी की भी मेरिट लिस्ट उपलब्ध है। इसमें 29 विद्यार्थियों की सूची है। इसके अलावा पीजी विभागों में कॉमर्स के 414, बॉटनी के 108, बंगला के 21 व एंथ्रोपलॉजी में 60 विद्यार्थियों के नाम हैं। मेरिट लिस्ट में सामान्य, बीसी वन, बीसी टू, एससी, एसटी, दिव्यांग व बीपीएल कैटेगरी में विद्यार्थियों को अलग-अलग किया गया है। 22 पीजी विभागों व कॉलेजों में संचालित पीजी में नामांकन के लिए कुल 17746 फॉर्म मिले थे। 22432 फॉर्म पेंडिंग थे। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि चांसलर पोर्टल के प्रतिनिधि ने आश्वसत किया है कि सोमवार की देर रात स्नातक में नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर देगा। इसके साथ ही कॉलेज में संचालित पीजी विषयों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि यूजी में नामांकन की मेरिट लिस्ट छह अगस्त को जारी होनी थी। पूर्व निर्धारित शिड्यूल के अनुसार यूजी की कक्षाएं पहली सितंबर से शुरू होनी हैं।
पीजी विभागाध्यक्षों की आज बुलाई बैठक
रांची विवि प्रशासन ने मंगलवार को सभी डीन व पीजी विभागाध्यक्षों को विवि मुख्यालय बुलाया है। इनकी बैठक शाम तीन बजे कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय के साथ होगी। इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन से लेकर कक्षाएं शुरू होने तक की तिथि तय होगी।