पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़ने के आसार
रांची राजस्व की चिंता में दुबली हो रही राज्य सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा सकती है।
रांची : राजस्व की चिंता में दुबली हो रही राज्य सरकार जल्द ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा सकती है। पेट्रोल और डीजल में 2.50-2.50 रुपये की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इसे कीमतों में प्रत्यक्ष वृद्धि के तौर पर नहीं लिया जा सकता है। दरअसल, यह वह छूट है जो झारखंड सरकार ने वर्ष 2018 में पेट्रो उत्पादों की कीमतों में आए उछाल के बाद राज्य की जनता को दी थी। वही छूट अब वापस ली जाएगी।
पेट्रोल और डीजल की छूट वापस लिए जाने का प्रस्ताव बजट सत्र से पूर्व वाणिज्यकर विभाग की ओर से भिजवाया गया था, लेकिन सत्र की अवधि को देखते हुए इसे फौरी तौर पर टाल दिया गया था। सत्र की समाप्ति के बाद इसे लागू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन कोरोना संकट से जूझ रही राज्य सरकार ने तत्काल इसे लागू करना ठीक नहीं समझा। अब जब राजस्व आमद की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है और पेट्रो उत्पादों की कीमतें गिर गई हैं, तो इसे लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, मौजूदा वक्त में पेट्रोल और डीजल की मांग में कमी के कारण कीमतों में वृद्धि से भी सरकार को बहुत कुछ हासिल नहीं होना है। लेकिन, आपूर्ति सामान्य होने पर खजाने पर इसका असर देखने को मिलेगा। एक घटे में होगी गर्भवती महिलाओं की जाच
राची : गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य सामान्य मरीजों की अब एक घटे के भीतर ट्रूनेट मशीन से जाच होगी। इससे पता चलेगा कि उनमें कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसलिए सभी सदर अस्पतालों में ये मशीनें लगाई जा रही हैं।
मंत्री ने बताया कि राज्यभर में 51,935 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है, जिनका प्रसव इसी महीने होना है। चिकित्सक एहतियात के तौर पर गर्भवती महिलाओं को कोरोना जाच कराने की सलाह दे रहे हैं। इसे केंद्र में रखकर उनकी जाच की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ट्रूनेट मशीन एक चिप बेस्ड मशीन है, जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं की जाच होने के बाद एक घटे में रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे इलाज कर रहे हेल्थ केयर वर्कर में संक्रमण का खतरा भी कम हो जाएगा।