Move to Jagran APP

Petrol Diesel Price: रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार, डीजल के दाम भी सौ के करीब

Petrol Diesel Rate Jharkhand News Hindi News रविवार को रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए आम जनता को 100.25 रुपये देने होंगे। इस वर्ष पेट्रोल की सबसे कम कीमत दो जनवरी को 82.18 पैसे रिकार्ड की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 08:22 AM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 08:28 AM (IST)
Petrol Diesel Price: रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार, डीजल के दाम भी सौ के करीब
Petrol Diesel Rate, Jharkhand News इस वर्ष पेट्रोल की सबसे कम कीमत दो जनवरी को 82.18 रिकार्ड की गई थी।

रांची, जासं। लोगों पर महंगाई की मार लगातार जारी है। रविवार को रांची में पेट्रोल की कीमत शतक के पार पहुंच गई है। आज पेट्रोल की कीमत में 33 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं डीजल के दाम में 36 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए आम जनता को 100.25 रुपये देने होंगे। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 99.80 रुपये चुकाने होंगे। यह झारखंड में पेट्रोल-डीजल की सबसे ज्यादा कीमत है।

loksabha election banner

इस वर्ष पेट्रोल की सबसे कम कीमत दो जनवरी को 82.18 पैसे रिकार्ड की गई थी। जबकि 17 अक्टूबर 2020 को कीमत 80.21 पैसे थी। यानि एक वर्ष में पेट्रोल की कीमतों में 20 रुपये की रिकार्ड वृद्धि हुई है। जबकि डीजल की कीमत एक वर्ष पहले 17 अक्टूबर को 74.79 रुपये थी। एक वर्ष में डीजल की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि हुई है। रांची ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह बताते हैं कि डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सबसे बड़ा असर आमलोगों की जेब पर पड़ रहा है।

माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से सब्जी से लेकर खाद्यान्‍न तक की कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं ढुलाई का खर्च बढ़ाने के बाद भी ट्रांसपोर्टरों के लिए मुनाफा निकालना असंभव होता जा रहा है। यही कारण है कि रांची के ट्रांसपोर्टर अपना ट्रक बेच रहे हैं। पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में जितनी तेजी से वृद्धि हो रही है, उसके हिसाब से माल ढुलाई का भाड़ा नहीं बढ़ रहा है। वहीं झारखंड पेट्रोलियम उत्पाद विक्रेता संघ के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता है।

पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण डीलरों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। झारखंड में प्रतिमाह डीजल की औसतन बिक्री 1 लाख 35 हजार किलो लीटर होती है। वर्तमान में झारखंड में डीजल पर 22% वैट और प्रतिलीटर 1 रुपये सेस प्रभावी है। हमारा सुझाव होगा कि झारखंड में वैट की दर को घटाकर पेट्रोल की कीमत को नियंत्रित किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.