विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, रांची में आज का रेट, देखें

By Sanjay KumarEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 07:24 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 09 Apr 2022 07:26 AM (GMT+05:30)

Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानि शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। ...और पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol Diesel Price Today: लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

रांची, जासं। Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों द्वारा आज यानि शनिवार, 9 अप्रैल के लिए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दी गई हैं। राहत की बात यह है कि पेट्रो उत्पादों की कीमतें आज भी नहीं बढ़ी हैं। बता दें कि यह पहली बार है कि 22 मार्च के बाद एक साथ लगातार तीन दिन पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आज भी आम लोगों को राहत है। इससे पहले इनकी कीमतों में आखिरी बार बुधवार, 6 अप्रैल को इजाफा हुआ था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों पर कुछ समय के लिए ब्रेक लग सकता है। 

19 दिनों में कीमतों में 14 बार वृद्धि हुई

बता दें कि राजधानी रांची में 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमशः 82 और 84 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, बीते 19 दिनों में सरकारी आयल कंपनियों ने पेट्रो उत्पादों की कीमतों में 14 बार वृद्धि की है। इस प्रकार राजधानी रांची में आज भी पेट्रोल 108.71 रुपये और डीजल 102.02 रुपये प्रति लीटर की दर से आम लोगों को उपलब्ध है। हालांकि तीन दिन की स्थिरता के बावजूद पेट्रोल और डीजल प्रति लीटर 10 रुपये से भी अधिक महंगे हो गए हैं। राजधानी में अब तक पेट्रोल कीमत में 10.19 रुपये और डीजल के मूल्य में 10.46 रुपये की वृद्धि हो गई है।

रांची में पेट्रोल-डीजल का शनिवार  (09 अप्रैल) का रेट

  • पेट्रोल : 108.71 रुपये (प्रति लीटर)
  • डीजल : 102.02 रुपये (प्रति लीटर) 102.02

रोज सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।

एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट

आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा। 

इस प्रकार भेजें एसएमएस

अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।