Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की आज नई कीमतें जारी... रांची में क्या है रेट, देखें
Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। भारतीय तेल कंपनी आइओसीएल के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक रांची में आज पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट क्या है देखें...
रांची, जासं। Petrol Diesel Price Today सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 5 जुलाई को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। आज भी पेट्रो उत्पादों की कीमतें स्थिर हैं। आम उपभोक्ताओं को राहत है। पेट्रो उत्पादों के दामों में विगत 22 मई से केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में मिली राहत के बाद लगातार 45वें दिन भी तेल कंपनियों ने इनकी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है।
भारतीय तेल कंपनी आइओसीएल के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजधानी रांची में आज भी पेट्रोल के दाम 99.84 रुपये, जबकि डीजल के दाम 94.65 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि राज्य स्तर पर पेट्रो उत्पादों पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग अलग शहरों में इनकी कीमतें अलग-अलग हैं। इधर, ग्लोबल मार्केट में क्रूड आयल का भाव 111 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रहा है।
रांची में पेट्रोल-डीजल का मंगलवार (5 जुलाई) का रेट
- पेट्रोल : 99.84 रुपये (प्रति लीटर)
- डीजल : 94.65 रुपये (प्रति लीटर)
रोज सुबह छह बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करती हैं।
एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट
आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन आयल (आइओसीएल) के ग्राहकों को आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।
इस प्रकार भेजें एसएमएस
अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।