Move to Jagran APP

लॉकडाउन में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम पहुंच गए लोग

शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के बाद भी गुरुवार को लोग रांची नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच गए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 12:33 PM (IST)
लॉकडाउन में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम पहुंच गए लोग
लॉकडाउन में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम पहुंच गए लोग

रांची, जासं। शहर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉकडाउन के बाद भी गुरुवार को लोग रांची नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि रांची नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का काम शुरू हो गया है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के काउंटर पर आम लोगों के पहुंचते ही रांची नगर निगमकर्मी भी परेशान हो गए। उन्होंने तत्काल इस मामले की जानकारी उप नगर आयुक्त शंकर यादव को दी। उन्होंने संबंधित लोगों को नगर निगम परिसर से बाहर जाने का निर्देश दिया। सुरक्षाकर्मियों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में आम लोग रांची नगर निगम कार्यालय के अंदर प्रवेश न करें।

loksabha election banner

आम लोगों से जुड़े कार्य फिलहाल है बंद

लॉकडाउन फेज-2 के तहत राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों में काम शुरू हो चुका है। हालांकि नगर आयुक्त मनोज कुमार के आदेशानुसार जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, होल्डिंग टैक्स व वाटर यूजर चार्ज जमा करने से संबंधित कार्यों पर रोक है। अधिकारियों की मानें तो राज्य सरकार के निर्देश पर फिलहाल रांची नगर निगम के विभिन्न शाखाओं में सिर्फ आंतरिक कार्य किए जा रहे हैं। आम लोगों से संबंधित कार्य फिलहाल बंद हैं। संभवत: लॉकडाउन खत्म होने के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही नगर निगम कार्यालय में आम लोगों से संबंधित कार्य शुरू किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.