Move to Jagran APP

International Yoga Day 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रांची ने किया आनलाइन योग, घर-घर लोगों में दिखा उत्साह

21 जून को विश्व योग दिवस का उत्साह देश और दुनिया के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण काल में मनाए जा रहे सातवें योग दिवस की थीम योगा फार वेलनेस है जिसका अर्थ है स्वास्थ्य के लिए योग।

By Vikram GiriEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 08:54 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 09:31 AM (IST)
International Yoga Day 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रांची ने किया आनलाइन योग, घर-घर लोगों में दिखा उत्साह। जागरण

रांची, जासं। 21 जून को विश्व योग दिवस का उत्साह देश और दुनिया के साथ झारखंड की राजधानी रांची में भी देखने को मिल रहा है। कोरोना संक्रमण काल में मनाए जा रहे सातवें योग दिवस की थीम योगा फार वेलनेस है, जिसका अर्थ है स्वास्थ्य के लिए योग। हाल में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लोगों ने महसूस किया कि योग कोरोना के इलाज में भी मदद करता है। इसे देखते हुए भारत सरकार की आयुष मंत्रालय ने इसे कोविड-19 के प्रोटोकॉल में भी शामिल किया है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री के साथ रांची ने किया योग

कोरोना संक्रमण के कारण इस योग कार्यक्रम का आनलाइन आयोजन किया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 6:30 बजे देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों को योग के महत्व को समझाया। उन्होंने अपने संबोधन में सबसे पहले लोगों को ये बताया कि कोरोना काल में योग कैसे हम सभी के लिए महत्वपूर्ण और जरूरी है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण बना हुआ है।

दो वर्ष से दुनिया भर के देशो में और भारत में भले ही बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ हों लेकिन योग दिवस के प्रति उत्साह कम नहीं हुआ है। दुनिया के अधिकांश देशों के लिए योग दिवस कोई उनका सदियों पुराना सांस्कृतिक पर्व नहीं है। इस मुश्किल समय में इतनी परेशानी में लोग इसे भूल सकते थे, इसकी उपेक्षा कर सकते थे। लेकिन इसके विपरीत, लोगों में योग का उत्साह बढ़ा है, योग से प्रेम बढ़ा है। प्रधानमंत्री के साथ लाइव योग कार्यक्रम में रांची से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

अवसाद से उमंग की तरफ ले जाता है योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जब पूरी दुनिया संक्रमण के भयानक प्रकोप से जूझ रही थी तब लोगों के लिए योग आत्मबल बनकर सामने आया है। भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है। योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है। योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.