Move to Jagran APP

Makar Sankranti 2021 Ranchi: मंदिरों में सुबह से ही पूजापाठ और दान-पुण्य के लिए पहुंचने लगे लोग

लोग सुबह से ही घरो में स्नान और पुजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में भी पूजापाठ और दान के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के कारण सवर्णरेखा नदी के किनारे नहाने वालों की संख्या पिछले वर्ष से काफी कम है।

By Vikram GiriEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 09:33 AM (IST)
Makar Sankranti 2021 Ranchi: मंदिरों में सुबह से ही पूजापाठ और दान-पुण्य के लिए पहुंचने लगे लोग
मकर संक्रांति आज, मदिरों में सुबह से पूजापाठ और दान-पुण्य के लिए पहुंच रहे लोग। जागरण

रांची, जासं । मकर संक्रांति पर लोगों का खास उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही घरो में स्नान और पुजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों में भी पूजापाठ और दान के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। कोरोना संक्रमण के कारण सवर्णरेखा नदी के किनारे नहाने वालों की संख्या पिछले वर्ष से काफी कम है। हालांकि चुटिया स्थित राम मंदिर में लोगों पारंपरिक रूप से भगवान के दर्शन के साथ दान पुण्य करते हुए दिख रहे हैं।

loksabha election banner

सूर्य 2.37 बजे मकर राशी में करेगा प्रवेश

आज मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य दक्षिणायन से उतारयण होने लगेंगे। ज्योतिषाचार्य पं अजित मिश्रा ने बताया कि भगवान सूर्य दोपहर 2.37 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज सूर्योदय से सूर्यास्त का काल पुण्यकाल मान्य है। इसके बाद खरमास समाप्त हो जाएगा। फिर सभी शुभ कार्य शुरू किए जा सकेंगे। आज के दिन खिचड़ी का सेवन और दान करना पुण्य का भागी बनाता है। पौराणिक कथा के अनुसार आज भगवान विष्णु ने असुरों का वध किया था। लिहाजा भगवान के जीत की खुशी में मकर संक्रांति मनाया जाता है।

आज से शुरू होगी शरद ऋतु की समाप्ति

हिन्दू शास्त्र के मुताबिक आज से शरद ऋतु की समाप्ति होनी शुरू होती है। शरद ऋतु का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगता है और बसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है। इसके साथ ही दिन लंबे और रात छोटी होने लगती है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य अपने बेटे शनि देव से मिलने के लिए भी जाते हैं। इसलिए शनि से जुड़े हुए दान करना भी पुण्य का भागी और शनि ग्रह से आक्रांत लोगों के लिए फलदायी होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.