Move to Jagran APP

पुंदाग में एकलव्य टावर अपार्टमेंट के बिल्डर पर लगेगा जुर्माना, निरस्त होगा लाइसेंस

पुंदाग कटहल मोड़ रोड पर स्थित एकलव्य टावर अपार्टमेंट की पार्किंग में बारिश का पानी जमा हो गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:01 AM (IST)
पुंदाग में एकलव्य टावर अपार्टमेंट के बिल्डर पर लगेगा जुर्माना, निरस्त होगा लाइसेंस

जागरण संवाददाता, रांची : पुंदाग कटहल मोड़ रोड पर स्थित एकलव्य टावर अपार्टमेंट की पार्किंग में पानी घुस जाने से बिल्डर नगर निगम की कार्रवाई के दायरे में आ गया है। नगर निगम के टाउन प्लानर श्रीकांत शरण इंजीनियरों के साथ शनिवार को एकलव्य अपार्टमेंट पहुंचे और जायजा लिया। अपार्टमेंट में कई खामियां पाई गई हैं। इस पर बिल्डर को नोटिस जारी की जा रही है। बिल्डर पर जुर्माना लगाया जाएगा। कितना जुर्माना लगेगा। इसे लेकर नगर निगम का की टाउन प्लानिग शाखा जोड़ घटाव में लग गई है। अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिग में जितनी खामियां पाई गई हैं। उसके हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही बिल्डर का लाइसेंस भी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाइसेंस निरस्त होने के बाद अब बिल्डर आगे कोई भी अपार्टमेंट नहीं बना पाएगा।

loksabha election banner

गौरतलब है कि गुरुवार की रात से चल रही तेज बारिश की वजह से राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। पुंदाग कटहल मोड़ रोड पर सड़क पर पानी भर जाने से सारा गंदा पानी एकलव्य टावर अपार्टमेंट की पार्किंग में घुस गया। यह पार्किंग बेसमेंट में है। रांची नगर निगम की टाउन प्लानिग शाखा के अधिकारी शनिवार को अपार्टमेंट की जांच करने पहुंचे तो पाया कि बिल्डर ने बेसमेंट से पानी निकासी का कोई कोई रास्ता नहीं बनाया है। इसके अलावा भी कई खामियां पाई गई हैं। बिल्डिग के मैप से इसकी संरचना को मिलाया गया। इसके बाद नगर निगम की तरफ से यहां चार जेसीबी लगाकर सड़क काटकर पानी निकालने का बंदोबस्त किया गया। शाम चार बजे तक नगर निगम के अधिकारी पानी निकासी का रास्ता बनाने में व्यस्त रहे। इसके बाद पानी निकाला गया। पानी निकल जाने के बाद अपार्टमेंट के लोगों को राहत मिली। इस अपार्टमेंट में 70 परिवार गुरुवार की रात से ही कैद थे। पार्किंग में पानी भर जाने से लिफ्ट भी नहीं चल रही है। फ्लैट में रहने वाले लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। किसी को सब्जी खरीदनी थी। किसी को दूध लेना था। लोगों के घरों की दिनचर्या बिगड़ गई। एकलव्य टावर अपार्टमेंट में रहने वाली शीला ने बताया कि उनके घर दूध नहीं होने की वजह से चाय नहीं बन पाई। बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इससे भी अपार्टमेंट के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रांची नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस अपार्टमेंट में जलभराव बिल्डर की गलती से हुआ है। इसीलिए बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें नगर निगम की तरफ से कोई लापरवाही नहीं हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.