स्थायीकरण की मांग को लेेकर पारा शिक्षकों के एक गुट ने दिया धरना Ranchi News
Jharkhand. रांची में विनोद बिहारी महतो के नेतृत्व वाले पारा शिक्षकों के गुट ने सोमवार को योजना कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jul 2019 10:30 PM (IST)
रांची, राज्य ब्यूरो। एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा में फूट हो गया है। मोर्चा से अलग होते हुए विनोद बिहारी गुट ने सोमवार को नियमितीकरण के अलावा विभिन्न मांगों तथा अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को सेवामुक्त करने के विरोध में झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के सामने अलग धरना दिया। धुर्वा स्थित परियोजना कार्यालय में धरने पर बैठे इस गुट के पारा शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
बाद में पारा शिक्षकों की प्रशासी पदाधिकारी जयंत मिश्रा के साथ वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने कुछ मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। अप्रशिक्षित शिक्षकों के संबंध में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका मानदेय भुगतान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में एनआइओएस से भी बात की जाएगी। उन्होंने इसी सप्ताह मानदेय भुगतान का भी आश्वासन दिया। इससे पहले, एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संयोजक पद से हटाए जाने के बाद विनोद बिहारी महतो ने इससे अपने गुट को अलग कर लिया।
साथ ही अलग आंदोलन की घोषणा कर दी। इसी के तहत इस गुट का धरना कार्यक्रम प्रस्तावित था। हालांकि इस धरना में पारा शिक्षकों की उपस्थिति कम रही। इसमें संजय दूबे, ह्रषिकेश पाठक तथा अन्य गुट के पारा शिक्षक शामिल नहीं हुए। विनोद बिहारी गुट के पारा शिक्षकों ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें