Move to Jagran APP

Palamu, Jharkhand Coronavirus News Update: पलामू में आज एक ही दिन में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 867

Palamu Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में मंगलवार को रिकॉर्ड 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज रांची में 231 पलामू में 128 कोरोना मरीज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 10:13 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 06:54 AM (IST)
Palamu, Jharkhand Coronavirus News Update: पलामू में आज एक ही दिन में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 867
Palamu, Jharkhand Coronavirus News Update: पलामू में आज एक ही दिन में मिले 128 कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में 867

रांची, जेएनएन। Palamu, Jharkhand Coronavirus News Update: झारखंड में मंगलवार को रिकॉर्ड 867 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। आज रांची में 231, पलामू में 128 कोरोना मरीज मिले। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 9744 पर पहुंच गई है। राज्‍य में आज कोरोना से 2 संक्रमित की मौत हो गई। अबतक प्रदेश में 109 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है।

loksabha election banner

आज के ताजा मामलों में रांची में 231, पलामू में 128, गिरिडीह में 82, जमशेदपुर में 79, हजारीबाग में 65, सिमडेगा में 50 और कोडरमा में 42 कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई है। आज धनबाद में 38, देवघर में 36, पाकुड़ में 17, चतरा में 12, गढ़वा में 12, गुमला में 9, पश्चिम सिंहभूम में 18, लोहरदगा में 10, सरायकेला में 5, खूंटी में 5, जामताड़ा में चार, बोकारो में 3, रामगढ़ में 3, गोड्डा में 2 और दुमका में एक नया मामला सामने आया है।

आज रांची के रिम्‍स में 1326 सैंपल की जांच की गई। इनमें 1116 निगेटिव और 208 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां की रिपोर्ट से रिम्‍स में भर्ती 34, रांची में 47, गढ़वा में 6, रामगढ़ में 2 और पलामू में सबसे अधिक 119 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

पलामू में मिले 128 कोरोना संक्रमित

पलामू जिला 128 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें शहर के आदर्श नगर कोंटेन्मेंट जोन के 22 संक्रमित भी शामिल है। संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। पलामू के सिविल सर्जन ने संक्रमितों की पुष्टि की है। पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 384 पहुंच गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि संक्रमितों का आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जाएगा।

121 रांची लैब और 7 स्थानीय स्तर पर ट्रू नेट की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

झारखंड में मंगलवार को मिले रिकॉर्ड 867 कोरोना मरीज

  1. रांची में 231
  2. पलामू में 128
  3. गिरिडीह में 82
  4. जमशेदपुर में 79
  5. हजारीबाग में 65
  6. सिमडेगा में 50
  7. कोडरमा में 42
  8. धनबाद में 38
  9. देवघर में 36
  10. पाकुड़ में 17
  11. चतरा में 12
  12. गढ़वा में 12
  13. गुमला में 9
  14. पश्चिम सिंहभूम में 18
  15. लोहरदगा में 10
  16. सरायकेला में 5
  17. खूंटी में 5
  18. जामताड़ा में 4
  19. बोकारो में 3
  20. रामगढ़ में 3
  21. देवघर में 3
  22. गोड्डा में 2
  23. दुमका में एक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.