Move to Jagran APP

पलामू का वांछित नक्सली गुड्डू सिंह सूरत में गिरफ्तार, झारखंड सरकार ने रखा था एक लाख का इनाम

Jharkhand Naxal News गुड्डू सिंह गुजरात के सूरत स्थित कोसाम्बा में तीन साल से मशीन मैकेनिक का काम कर रहा था। उस पर हत्या अपहरण हत्या की कोशिश सहित छह कांड दर्ज हैं। पलामू के नवाडीह बाजार थाना की पुलिस ने स्‍थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 08:22 PM (IST)
पुलिस ने तीन दिनों से जाल बिछाकर रखा था।

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड पुलिस का एक लाख रुपये का वांछित नक्सली गुड्डू सिंह गुजरात के सूरत स्थित कोसांबा से शनिवार को गिरफ्तार हो गया। वह भाकपा माओवादियों का हार्डकोर नक्सली बताया जाता है। गुड्डू सिंह झारखंड के पलामू स्थित कोरामी गांव का रहने वाला है। गुजरात में वह बहुत साल से छुपकर रह रहा था। पिछले 3 साल से कोसांबा में वह मोटर मैकेनिक का काम कर रहा था।

loksabha election banner

वर्ष 2011 से 2013 के बीच उस पर हत्या, अपहरण, हत्या की कोशिश, आर्म्स और विस्फोटक अधिनियम सहित छह कांड दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई बार पूर्व में भी वारंट निकला था लेकिन वह फरार चल रहा था। छतरपुर के एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह के निर्देशन में नावाडीह बाजार के थानेदार दारोगा शेखर कुमार और उनकी टीम गुड्डू सिंह को गिरफ्तार करने सूरत गई थी।

पलामू के नवाडीह बाजार थाना की पुलिस ने गुजरात के सूरत के कोसाम्बा पुलिस के सहयोग से शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम पिछले तीन दिन से गुड्डू सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाई थी। इसमें शनिवार को कामयाबी मिली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.