Move to Jagran APP

रांची वीमेंस कॉलेज में संविधान के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता

रांची रांची वीमेंस कॉलेज में भारतीय लोकतंत्र में संविधान का महत्व विषय पर गुरुवार को चि˜

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Feb 2020 02:05 AM (IST)Updated: Fri, 14 Feb 2020 06:16 AM (IST)
रांची वीमेंस कॉलेज में संविधान के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता
रांची वीमेंस कॉलेज में संविधान के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता

जासं, रांची : रांची वीमेंस कॉलेज में भारतीय लोकतंत्र में संविधान का महत्व विषय पर गुरुवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई एक और दो की प्रोग्राम ऑफिसर कुमारी उर्वशी एवं गीता सिंह के प्रयास से आर्ट्स ब्लॉक के मनोविज्ञान के क्लास रूम में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रोजलिना सिंह ने की। कार्यक्रम में छात्राओं को डॉ गीता सिंह, डॉ कुमारी उर्वशी ने संबोधित किया। इस प्रतियोगिता में कुल 90 छात्राओं ने हिस्सा लिया। मध्यमा व मदरसा का फार्म 17 से

loksabha election banner

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मध्यमा परीक्षा-2020 एवं मदरसा वर्ग वस्तानियां से मौलवी तक की परीक्षा-2020 के लिए पंजीकृत होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पंजीयन एवं परीक्षा आवेदन प्रपत्र 17 फरवरी से भरा जाएगा। यह 7 मार्च तक ऑनलाइन जमा होगा। चालान भी 7 मार्च तक ही जेनरेट होगा। चालान के माध्यम से बैंक में शुल्क 13 मार्च तक जमा होगा। विलंब शुल्क के साथ फार्म 14 मार्च तक जमा होगा। इसके बाद शुल्क 16 मार्च तक जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन फार्म जैक की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.जैक. झारखंड.जीओभी.इन के माध्यम से भरा जाएगा। 15 तक जमा हो सकेंगे आवेदन

जागरण संवाददाता, रांची : ऑटोनोमस मारवाड़ी कॉलेज के अमानत कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 15 फरवरी तक जमा किया जा सकता है। कॉलेज की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह जानकारी प्रिंसिपल डॉ. यूसी मेहता ने दी। इस संबंध में कॉलेज ने सूचना जारी कर दी है। डॉ. रीता की किताब इंट्रोडक्शन टू साइकोलॉजी का हुआ विमोचन

जागरण संवाददाता, रांची : मारवाड़ी कॉलेज की मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ. रीता कुमारी द्वारा रचित पुस्तक इंट्रोडक्शन टू साइकोलॉजी का विमोचन महाधिवक्ता राजीव रंजन ने किया। यह पुस्तक अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर लिखी गई है। डॉ. रीता ने कहा कि उनकी इच्छा थी कि वे अंग्रेजी भाषा में मनोविज्ञान की स्तरीय पुस्तक लिखें। मौके पर डॉ. जेएल अग्रवाल, सरिता पांडेय, मीना अग्रवाल, अरुण कुमार साहू, विनोद कुमार, अभिषेक व शशिकांत सहित अन्य थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.