Move to Jagran APP

झारखंड में मनरेगा के अंतर्गत काम पाने वाले 4 लाख से अधिक श्रमिक

Jharkhand News ग्रामीण विकास सचिव ने बोले मजदूर अभियान की ऑनलाइन समीक्षा की। श्रमिकों से भी बात हुई। कहा गया कि इसे और गति दी जाए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 03:15 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 03:15 PM (IST)
झारखंड में मनरेगा के अंतर्गत काम पाने वाले 4 लाख से अधिक श्रमिक
झारखंड में मनरेगा के अंतर्गत काम पाने वाले 4 लाख से अधिक श्रमिक

राज्य ब्यूरो, रांची : मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल की अवधि में श्रमिकों से सीधे संवाद को लेकर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शुरू किए गए 'बोले मजदूर अभियानÓ के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। राज्यभर में मनरेगा के अंतर्गत काम पाने वाले श्रमिकों का आंकड़ा चार लाख से अधिक पहुंच गया है। जबकि, मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 27 जुलाई को यह आंकड़ा महज 2.68 लाख पर ठहर गया था। मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग की सचिव आराधना पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंङ्क्षसग के दौरान 'बोले मजदूर अभियानÓ की समीक्षा की और किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न जिलों के कुछ श्रमिकों से सीधे बात भी की और उनके अनुभव साझा किए। सचिव ने सभी जिलों के उपायुक्त (डीसी) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को निर्देश दिया कि 'बोले मजदूर अभियान' बहुत अच्छा चल रहा है, इसे और गति दी जाए। उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट यूनिट की ओर से चलाए गए इस अभियान से वास्तविक मजदूरों की वास्तविक डिमांड सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से लेकर उप विकास आयुक्त बेहतर काम कर रहे हैं, इसको और बेहतर करने की जरूरत है। ऑनलाइन समीक्षा के क्रम में सचिव द्वारा सख्त निर्देश दिया गया कि जो कार्य चल रहे हैं, वह धरातल पर नजर आएं और कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.