विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रांची के ओरमांझी में लकड़बग्घे का कहर, आठ भेड़ों को बनाया शिकार; किसान को भारी नुकसान

Published: Mon, 26 Jan 2026 04:29 PM (IST)

ओरमांझी के डहू गांव में जंगली लकड़बग्घे ने किसान रामचंद्र महतो के घर में घुसकर हमला किया। इस हमले में ...और पढ़ें

लकड़बग्घा के हमले से मृत भेड़ें। (जागरण)

लकड़बग्घा के हमले से मृत भेड़ें। (जागरण)

HighLights

  1. ओरमांझी के डहू गांव में लकड़बग्घे का हमला।

  2. किसान रामचंद्र महतो की आठ भेड़ों की मौत।

  3. ग्रामीणों ने मुआवजे और वन विभाग से कार्रवाई की मांग।

जागरण संवाददाता, ओरमांझी। प्रखंड क्षेत्र के डहू गांव में शनिवार रात में जंगली लकड़बग्घा के हमले से हड़कंप मच गया।

गांव के किसान रामचंद्र महतो के घर में घुसकर लकड़बग्घा ने पालतू पशुओं पर हमला कर दिया, जिसमें आठ भेड़ों की मौके पर मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

पीड़ित रामचंद्र महतो ने बताया रात में अचानक जंगली जानवर ने उनके पशुओं पर हमला कर दिया। भेड़ पालन ही उनके पूरे परिवार की जीविका का मुख्य साधन था।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी रिगा टोली में लकड़बग्घा द्वारा दर्जनभर बकरियों का शिकार किया जा चुका है।

वन विभाग की ओर से कोई ठोस सहायता नहीं मिली थी। क्षेत्र में बड़ी संख्या में ग्रामीण पशुपालन पर निर्भर हैं और आए दिन जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

स्थानीय ग्रामीण अशोक कुमार मुंडा, आकाश ठाकुर, सलीम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, महावीर उरांव, नागेश्वर महतो, रियाज अंसारी सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में जंगली जानवरों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाया जाए। घटना के बाद अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआवजे की मांग की है।