Move to Jagran APP

रांची से हटाए जाएंगे बिजली के खुले तार, लगाए जा रहे एरियल बंच्ड‌ वायर

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रांची सर्किल को बिजली विभाग की तरफ से 15000 नए पोल और 1500 किलोमीटर लंबा एरियल बंच्ड केबल दिया जाएगा। इनमें से 700 पोल और 500 किलोमीटर एरियल बंच्ड केबल की पहली खेप मिल चुकी है।

By Kanchan SinghEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 05:20 PM (IST)
रांची से हटाए जाएंगे बिजली के खुले तार, लगाए जा रहे एरियल बंच्ड‌ वायर
रांची से बिजली के खुले तार हटाए जाएंगे, उसकी जगह एरियल बंच्ड‌ वायर लगाए जा रहे हैं।

रांची,जासं।  झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के रांची सर्किल को बिजली विभाग की तरफ से 15000 नए पोल और 1500 किलोमीटर लंबा एरियल बंच्ड केबल दिया जाएगा। इनमें से 700 पोल और 500 किलोमीटर एरियल बंच्ड केबल की पहली खेप मिल चुकी है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में जरूरत के हिसाब से पोल और एरियल बंच्ड‌ केबल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। शहर के सभी इलाकों में एरियल बंच्ड केबल लगाए जाएंगे। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में जागरण के पाठकों के सवालों के जवाब देते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

सवाल : बरियातू इलाके में शाम के वक्त बिजली कट जाती है। इससे बच्चों को ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ने में दिक्कत होती है।

नसीम फातमा, बरियातू

जवाब : ठीक है। इस समस्या को देखा जाएगा। संबंधित कार्यपालक अभियंता को उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

सवाल: चुटिया के द्वारिकापुरी रोड नंबर 8 में पोल की जरूरत है। चूना भट्ठा रोड पर भी पोल चाहिए। मुन्ना ठाकुर, चुटिया

जवाब: विभाग को पोल और एबी केबल मिल गया है। इलाके का सर्वे कर एक हफ्ते में द्वारिकापुरी में पोल और केबल लगा दिया जाएगा।

सवाल: मोहल्ले के बीच में घरों के ऊपर से 11000 वोल्ट का तार गया है। इससे खतरा है। तार हटाया जाए। राजू हरमू

जवाब: शहर में 11,000 वोल्ट के तार को हटाने के लिए अंडरग्राउंड केबल लगाई जाएगी। जल्द ही यह काम शुरू होगा। इसके बाद घरों के ऊपर से 11000 वोल्ट का तार हटा दिया जाएगा।

सवाल : हैदर अली रोड पर तार टेलीफोन के खंभे से लगा हुआ है। यहां पर पोल लगाए जाएं।

अजीत कुमार, हैदर अली रोड कोकर

जवाब : तार और खंबा आ गया है। इस इलाके में विभाग ने सर्वे किया है। 3 पोल की जरूरत है। 10 दिन में पोल लगा दिए जाएंगे।

सवाल : कोकर के हैदर अली रोड पर खुले हुए तार से काफी खतरा है। तार काफी नीचे झूल रहा है। इसे ठीक कराया जाए।

भासी पांडे, हैदर अली रोड कोकर

जवाब: विभाग के इंजीनियर इलाके का सर्वे करेंगे। 15 दिन के अंदर एलटी वायर हटाकर उसकी जगह जहां एरियल बंच्ड केबल लगा दी जाएगी। पोल भी लगा दिया जाएगा। इससे खतरा खत्म हो जाएगा।

सवाल : बिजली के बिल में उतार-चढ़ाव होता है। कभी बहुत अधिक बिजली का बिल आ जाता है। यह समस्या हल करवाएं।

तान्या, हटिया

जवाब : आपका बिजली का बिल हमने देख लिया है। जेई से इसकी जांच करवा लेंगे। अगर बिल ज्यादा आ रहा है तो उसे ठीक करवा दिया जाएगा।

सवाल : शुक्रिया के द्वारिका पुरी में पोल की जरूरत है। कब तक फोन लगेगा।

उपेंद्र कुमार सिंह, द्वारिका पुरी

जवाब : 15 दिन के अंदर द्वारिकापुरी का सर्वे कर यहां पोल और एरियल बंच्ड केबल लगा दिया जाएगा।

सवाल : कोकर की न्यू कॉलोनी में पोल की कमी है। तार झूल रहे हैं। पंकज कुमार, न्यू कॉलोनी

जवाब: इलाके का सर्वे करा के दो पोल के बीच एक पोल लगवा दिया जाएगा। हफ्ते भर के अंदर यहां पोल लग जाएगा।

सवाल : खटंगा में पंचायत भवन के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा दीजिए। काफी दिक्कत हो रही है।

गोविंद, खटंगा

खटंगा में पहले 25 केवीए का ट्रांसफार्मर था। इसे बदलवा कर कुछ दिन पहले बिजली विभाग ने 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया है। अब 100 केवीए की जरूरत है। तो जल्दी ही इसे लगवा दिया जाएगा।

सवाल : डोरंडा में जैप वन हॉस्पिटल के पास एक घर के ऊपर से तार जा रहा है। इसे हटवा दें।

जीसी प्रधान, डोरंडा

जवाब : शहर में जल्द ही अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाएगी। अंडरग्राउंड केबल का काम चल रहा है। अंडरग्राउंड केबल बिछने के बाद ओवरहेड वायर हटा दिए जाएंगे।

सवाल : बंधु नगर में सेंट पीटर स्कूल के सामने पोल झुक गया है। इसे ठीक करवाएं।

अजीत उरांव, बंधुनगर पूर्व पार्षद

जवाब : आपकी समस्या नोट कर ली गई है। जल्द ही इंजीनियर सर्वे कर बंधु नगर में नया पोल लगा देंगे।

सवाल : बिजली कड़कती है तो इसके बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसे ठीक कराएं।

अमोद कुमार, ओरमांझी

जवाब: अंडरग्राउंड केबल का शहर में काम चल रहा है। सारी केबल अंडरग्राउंड होने के बाद इस समस्या से निजात मिल जाएगी।

सवाल : ओरमांझी में पोल पर जर्जर तार लगे हुए हैं। जो टूट टूट कर गिरते हैं। इन्हें ठीक कराया जाए।

चतुर साहू ट, ओरमांझी

जवाब : समस्या नोट कर ली गई है। तार आ गया है। ओरमांझी में पोल पर नए तार लगवा दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.