Move to Jagran APP

Online Class: गांव के बच्चे कैसे करें ऑनलाइन क्लास, यहां तो 88% घरों में इंटरनेट ही नहीं

Online Class in Coronavirus Lockdown झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के 11.9 फीसद घरों में ही इंटरनेट की सुविधा है। एनएसओ के नवीनतम सर्वेक्षण की हालिया रिपोर्ट ने पोल खोली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 06:05 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 01:15 PM (IST)
Online Class: गांव के बच्चे कैसे करें ऑनलाइन क्लास, यहां तो 88% घरों में इंटरनेट ही नहीं
Online Class: गांव के बच्चे कैसे करें ऑनलाइन क्लास, यहां तो 88% घरों में इंटरनेट ही नहीं

रांची, [नीरज अम्बष्ठ]। कोरोना के कारण झारखंड के स्कूल छह महीने से बंद हैं। बच्चे अभी तक पूरी तरह ऑनलाइन क्लास पर निर्भर हैं। प्राइवेट स्कूल जहां जूम, गुगल मीट व अन्य माध्यमों से बच्चों को ऑनलाइन कक्षाएं करा रहे हैं, वहीं सरकारी स्कूल वाट्सएप के माध्यम से बच्चों तक डिजिटल कंटेंट पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में तो यह व्यवस्था कुछ हदतक ठीकठाक चल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यह पूरी तरह फेल है।

loksabha election banner

इसका सबसे बड़ा कारण ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी की सुविधाएं नहीं होना है। राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन (एनएसओ) के नवीनतम सर्वेक्षण की हालिया रिपोर्ट ने इसकी पोल खोलकर रख दी है। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के 11.9 फीसद घरों में ही इंटरनेट की सुविधा है। लगभग 88 फीसद घर इससे वंचित हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में 40.2 फीसद घरों में यह सुविधा प्राप्त है।

यह बहुत बड़ा गैप है। पूरे राज्य की बात करें तो 18 फीसद घरों में ही इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल साक्षरता में भी झारखंड के लोग पीछे हैं। पांच वर्ष से ऊपर के 12.4 फीसद लोग ही इंटरनेट का उपयोग जानते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महज 8.1 फीसद लोग ही इंटरनेट का  इस्तेमाल करना जानते हैं। शहरी क्षेत्रों में 30.2 फीसद आबादी इंटरनेट का उपयोग जानती है। इसमें भी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बड़ा गैप है।

सबसे कम घरों में कंप्यूटर झारखंड में

कंप्यूटर की उपलब्धता की बात करें तो झारखंड इसमें सबसे फिसड्डी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी संगठन की रिपोर्ट के अनुसार यहां महज चार फीसद घरों में ही यह सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह महज 1.3 फीसद घरों में ही उपलब्ध है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में 15.6 फीसद घरों में कंप्यूटर उपलब्ध है। शहरी क्षेत्रों में भी आंध्र प्रदेश के बाद झारखंड में सबसे कम घरों में यह सुविधा उपलब्ध है। चौंकानेवाली बात यह है कि आंध्र प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में महज 11.6 फीसद घरों में ही कंप्यूटर उपलब्ध है।

कितने फीसद घरों में कंप्यूटर व इंटरनेट की सुविधा

राज्य - कंप्यूटर (ग्रामीण) - इंटरनेट (ग्रामीण) - कंप्यूटर (शहरी) -इंटरनेट (शहरी)-  कुल कंप्यूटर - कुल इंटरनेट

आंध्र प्रदेश 1.5  10.4  11.6  29.5  4.8  16.6

असम  3.7  12.1  30.8  46.9  7.5  17.0

बिहार 2.7  12.5  20.0  38.6  4.6  15.4

छत्तीसगढ़ 3.2  10.6  22.0  34.6  6.9  15.2

गुजरात  4.4  21.1  20.1  49.1  11.2  33.2

हरियाणा  5.9  37.1  29.5  55.4  14.7  43.9

हिमाचल प्रदेश  10.5  48.6  28.3  70.6  12.9  51.5

जम्मू कश्मीर  3.5  28.7  16.0  57.7  6.6  35.8

झारखंड  1.3  11.9  15.6  40.2  4.4  18.0

कर्नाटक  2.0  8.3  22.9  33.5  10.7  18.8

केरल  20.1  46.9  27.5  56.4  23.5  51.3

मध्य प्रदेश  2.3  9.7  17.2  35.4  6.1  16.3

महाराष्ट्र  3.3  18.5  27.4  52.0  14.3  33.7

ओडिशा 1.8  5.8  17.2  31.2  4.3  10.0

पंजाब  9.4  39.4  26.7  57.1  16.2  46.4

राजस्थान  6.4  18.5  26.6  49.9  11.7  26.7

तमिलनाडु  11.6  14.4  24.7  24.8  18.1  19.6

तेलंगाना 1.6  9.9  17.6  41.9  9.1  24.9

उत्तराखंड  7.0  35.2  32.5  64.3  14.3  43.5

उत्तर प्रदेश  4.0  11.6  22.3  41.0  8.2  18.4

प. बंगाल  3.3  7.9  23.0  36.0  9.4  16.5

भारत  4.4  14.9  23.4  42.0  10.7  23.8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.