Jharkhand: गढ़वा में सड़क हादसा, मैजिक-ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत; छह घायल...
Jharkhand Road Accident गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित पहाड़ी के समीप गैस सिलिंडर लदे एक मैजिक व यात्रियों को लेकर जा रहे आटो में हुई टक्कर में आटो में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि आटो चालक समेत उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
गढ़वा, जासं। Jharkhand Road Accident चिनियां रोड में शुक्रवार की देर शाम को गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित पहाड़ी के समीप गैस सिलिंडर लदे एक मैजिक व यात्रियों को लेकर जा रहे आटो में हुई टक्कर में आटो में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि आटो चालक समेत उसमें सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। मृतका मंजू देवी 22 वर्ष पति राहुल चंद्रवंशी, मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव की रहने वाली थी।
जबकि घायलों में मृतका का पति राहुल चंद्रवंशी, उसकी तीन वर्षीया पुत्री सोनिया कुमारी, मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी विकास ठाकुर, इसी गांव के शंभू विश्वकर्मा का पुत्र अभय विश्वकर्मा, पेशका गांव निवासी जमरूद्दीन अंसारी का पुत्र बसीर अंसारी तथा आटो चालक सह मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी हबीब अंसारी शामिल हैं।
इनमें राहुल चंद्रवंशी व विकास ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया है। जबकि अन्य सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार आटो गढ़वा से पेशका गांव जा रहा था। उसमें कल्याणपुर, चामा, पेशका, पेंदली आदि गांवों के यात्री सवार थे।
आटो कल्याणपुर पहाड़ी के समीप चढ़ाई में पहुचा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे मैजिक गाड़ी से टक्कर हो गई। इस घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पीसीआर वाहन से पहुंची पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल भेजवाया।