Move to Jagran APP

Coronavirus Jharkhand: जमशेदपुर में 43, धनबाद में 13, हजारीबाग-सिमडेगा में 4, खूंटी-गढ़वा में 2 नए मामले

Jharkhand Coronavirus News शनिवार को झारखंड में एक ही दिन में 72 कोरोना मरीज मिले। जमशेदपुर में सबसे अधिक 43 नए मामले सामने आए हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 04:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 12:54 AM (IST)
Coronavirus Jharkhand: जमशेदपुर में 43, धनबाद में 13, हजारीबाग-सिमडेगा में 4, खूंटी-गढ़वा में 2 नए मामले
Coronavirus Jharkhand: जमशेदपुर में 43, धनबाद में 13, हजारीबाग-सिमडेगा में 4, खूंटी-गढ़वा में 2 नए मामले

रांची, जेएनएन। झारखंड में शनिवार को कोरोना वायरस के 72 मरीज मिले हैं। इसमें सबसे अधिक 43 पॉजिटिव केस राज्‍य के जमशेदपुर से सामने आया है। धनबाद में 13 कोरोना मरीज मिले हैं। हजारीबाग-सिमडेगा में चार-चार नए मामले मिले हैं। खूंटी और गढ़वा में दो-दाे नए पॉजिटिव केस की पहचान की गई है। पलामू और गुमला में एक-एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्‍य के 24वां जिला साहिबंगज में भी कोरोना संक्रमण फैल गया। आज साहिबगंज में पहला कोरोना मरीज मिला। पाकुड़ में भी एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है। जमशेदपुर के टाटा मेडिकल हॉस्पिटल में सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद 43 कोरोना मरीजों को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि इनमें सभी मामले प्रवासी मजदूर से जुड़े हैं। बाहर से आने के बाद उन्‍हें क्‍वारंटाइन में रखा गया था। यहीं से उसके स्‍वाब की रिपोर्ट ली गई थी। अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना वायरस के 95 केस हो गए हैं। बता दें कि शुक्रवार को भी पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 15 मरीज मिले थे। पूरे झारखंड की बात करें तो राज्‍य में अब कोराेना वायरस के 595 मामले हो गए हैं।

बता दें कि कल शुक्रवार को राज्य में कोरोना के रिकाॅर्ड 46 नए मरीज मिले थे। एक दिन में सर्वाधिक पॉजिटिव मरीज मिलने का यह एक रिकाॅर्ड है। इससे पूर्व राज्य में 20 मई को रिकाॅर्ड 42 मरीज मिले थे। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम में 15, हजारीबाग में 10, रामगढ़ में नौ, कोडरमा में सात, धनबाद में तीन तथा बोकारो में दो नए मरीज मिले थे। इनमें ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं।

उधर शुक्रवार को सात मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें कोडरमा के तीन, लोहरदगा के दो तथा जमशेदपुर व हजारीबाग के एक-एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 220 हो चुकी है। अब झारखंड में 299 सक्रिय मरीज हैं। इस तरह, राज्य में अबतक संक्रमित पाए गए मरीजों की कुल संख्या 595 हो गई है। वहीं राज्य में अबतक कुल पांच लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

अबतक कहां कितने मरीज

रांची : 130

हजारीबाग : 65

गढ़वा : 57

पूर्वी सिंहभूम : 54

कोडरमा : 41

पलामू : 17

बोकारो : 22

गुमला : 20

गिरिडीह : 17

पश्चिमी सिंहभूम : 15

रामगढ़ : 24

धनबाद : 18

सिमेडगा : 10

लातेहार : 10

देवघर : 05

सरायकेला-खरसावां : 04

पाकुड़ : 04

लोहरदगा : 03

खूंटी : 03

जामताड़ा : 02

दुमका : 02

चतरा : 01

गोड्डा : 01


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.